बॉलीवुड की बेहद मज़ेदार बातें जिन्हे बिल्कुल भी नहीं जानते होंगे आप
बॉलीवुड से जुड़े कुछ किस्से ऐसे है जो कभी पुराने नहीं होते । कुछ मज़ेदार बातें जिन्हे सुनकर कुछ समय के लिये यकीन कर पाना भी बेहद मुश्किल हो जाता है । आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही मजेदार बातें लेकर आये है ...!
जब बॉलीवुड की ये खूबसूरत एक्ट्रर्स नजर आई विलेन के किरदार में

#1 1957 में एक फिल्म आई थी नाम था 'मदर इंडिया' बॉलीवुड की यह पहली फिल्म थी जो आॅस्कर के लिये नोमिनेट की गई थी । फिल्म में सदाबहार अभिनेत्री नर्गिस ने सुनील दत्त् की मां का किरदार निभाया लेकिन उसी दौरान दोनों को एकदूसरे से प्यार हुआ अौर शादी कर ली । सुनील दत्त और नर्गिस सुनील दत्त अभिनय की दुनिया में आने से पहले रेडियो सिलोन में आरजे थे. एक बार उन्हें अपनी पसंदीदा अभिनेत्री नर्गिस का इंटरव्यू करना था, लेकिन उनके सामने सुनील दत्त कुछ बात ही नहीं कर पाए और आखिर में इंटरव्यू रद्द करना पड़ा ।
बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रर्स ने निभायी है फिल्मो में दोहरी भूमिका
#2 बॉलीवुड की हवाहवाई गर्ल श्रीदेवी महज 13 साल की थीं जब उन्होंने तमिल फिल्म मूदरू मोदीचू' में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था ।
#3 सिर्फ राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' ही एक मात्र ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें दो इंटरवल है बल्कि उनकी फिल्म संगम और मुगले आजम में भी दो इंटरवल ब्रेक हुऐ थे ।
#4 वहीदा रहमान ने अमिताभ बच्चन की मां और प्रेमिका दोनों का किरदार निभाया है । उन्होने फिल्म 'अदालत' 1976 में प्रेमिका तथा त्रिशूल 1978 में मां का किरदार निभाया था ।
#5 रितिक रोशन का असली सरनेम नागरथ है रोशन नहीं । दरअसल उनके दादा रोशनलाल नागरथ के नाम से उन्हे रोशन सरनेम मिला ।
#6 अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है । उन्हे यह नाम एक फिल्म में महज 11 मिनट का रोल करने पर मिला । दरअसल इस फिल्म में वह एक मार्शल आर्ट टीचर बनें थे जिसका नाम अक्षय था । इस से प्रभावित होकर उन्होने अपना नाम अक्षय कुमार रख लिया ।
#7 शाहरूख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति है । उनके पास कुल 602 मिलियन डॉलर संपत्ति है । वह सबसे ज्यादा अवार्ड जीतने वाले बॉलीवुड स्टार है ।

No comments