Header Ads

वनडे क्रिकेट के ''हिटमैन'' रोहित शर्मा ने डबल शतक के साथ बनाये ये दिलचस्प रिकॉर्ड

duniyatoday


भारत और श्रीलंका के बीच गये एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने एक बार फिर से वनडे क्रिकेट की ऐतिहासिक पारी खेलकर रिकॉर्ड बनाया है । मोहाली में गये द्विपक्षीय सीरिज के दुसरे एकदिवसीय मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 208 रन की पारी खेली है । यह उनका एकदिवसीय क्रिकेट में तीसरा दोहरा शतक है । तो वही श्रीलंका के खिलाफ दुसरा दोहरा शतक है । इस मैच में रोहित शर्मा ने 13 चौके और 12 छक्को की मद्द से 151 गेंदो पर 208 की मैराथन पारी खेली । हांल​की रोहित शर्मा इससे पहले श्रीलंका के ही विरूद्ध 264 की मैराथन पारी खेल चुके है जो एकदिवसीय क्रिकेट का सर्वश्रैष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है ।


बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले दुसरे क्रिकेटर

रोहित शर्मा बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले दुसरे क्रिकेटर बन गये है । पहले नम्बर पर वीरेन्द्र सहवाग का नाम आता है । जिन्होने 2011 में विंडिज के विरूद्ध 219 की पारी खेली थी।


तीन दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर

वह वनडे क्रिकेट के इतिहास के एकमात्र ऐसे क्रिकेटर है जिनके नाम से एक से ज्यादा डबल शतक है । वह तीन बार ये कारनामा कर चुके है । उनके अलावा वनडे क्रिकेट में एक एक बार दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है सचिन तेन्दुलकर , विरेन्द्र सहवाग , क्रिस गेल और मार्टिन गुप्टिल ।

लगातार चार छक्के जड़ने वाले दुसरे भारतीय

अपनी 208 की मैराथन पारी के दौरान उन्होने 12 छक्के जमाये । इस दौरान उन्होने एक ओवर में लगातार चार छक्के भी जमाये । ऐसा करने वाले वह दुसरे भारतीय है । उनसे पहले ये कारनाम जहीर खान कर चुके है।

10 से ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 12 छक्के लगाये । वह पारी में 10 से ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये है । रोहित शर्मा ने दूसरी बार पारी में 10 से ज्यादा छक्के जमाये है । इससे पहले वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी के दौरान 16 रिकॉर्ड 16 छक्के जमा चुके है । पारी में 10 छक्के जमाने वाले पहले भारतीय महेन्द्र सिंह धौनी है ।


वनडे क्रिकेट के दोहरे शतक

रन      खिलाड़ी                   टीम                विरूद्ध             तारीख

200   सचिन तेन्दूलकर       भारत             द. अफ्रीका     24 फरवरी 2010

219   विरेन्द्र सहवाग          भारत               विंडिज          8 दिसम्बर 2011

209   रोहित शर्मा               भारत              आॅस्ट्रेलिया      2 नवम्बर 2013

264   रोहित शर्मा              भारत               श्रीलंका          13 नवम्बर 2014

215   क्रिस गेल                 विंडिज            जिम्बावे           24 फरवरी 2015

237   मार्टिन गुप्टिल           न्यूजीलैण्ड       विंडिज            22 मार्च 2015

208   रोहित शर्मा             भारत              श्रीलंका           13 दिसम्बर 2017




1 comment

AF LEARNINGHUB TEAM said...

सचीन यु ही नहीं कहलाते क्रिकेट के देवता पहले मैच मे ही सबित कर दिया
जाने के लिया क्लिक करे
https://aftech1.blogspot.com/2017/12/1889-15.html

Powered by Blogger.