बॉलीवुड के इस खान एक्टर का होगा धमाका एक हजार करोड़ बजट वाली ये होगी इतिहास की सबसे महंगी फिल्म
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान अपनी फिल्मो में बेहतरीन कंटेंट के लिये जाने जाते है । इसलिए शायद उन्हे बॉलीवुड का कंटेट किंग भी कहा जाता है । पिछले ही दिनो खबर आई थी कि खबर आई थी कि आमिर खान 'महाभारत' जैसे महाकाव्य को लेकर फिल्म का निर्माण करने वाले है । यहां तक की इस फिल्म को आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है । लेकिन आमिर खान ने यह कहकर इस बात से कन्नी काट ली थी की महाभारत बनाना मेरा सबसे बड़ा सपना है लेकिन इसमें मेरी जिंदगी के 15-20 साल चले जाएंगे।
लेकिन सूत्रों के अनुसार आमिर खान चुपके चुपके इस फिल्म के लिये गहन रिचर्स कर रहे हैं। आमिर ने फिल्म में कृष्ण या कर्ण का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। बता दें, महाभारत 1000 करोड़ के बजट पर बन सकती है। फिल्म के बारे में कई और बाते भी समाने आई है । फिल्म के बारे में अफवाह है की फिल्म का निर्माण एक सीरिज के रूप में किया जा सकता है जिसमें 6 से 7 फिल्में रिलिज होंगी । अफवाहों की मानें तो आमिर खान ने इस फिल्म की तैयारी के लिए एक टीम तैयार की है जो पुणे की लाइबरेरी में महाभारत पर आधारित सभी किताबों को पढ़ रहे हैं।
वैसे महाभारत पर फिल्म बनाना केवल आमिर खान का ही सपना नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान भी इसे अपना ड्रीम प्रोजक्ट बता चुके है। बरहाल देखने वाली बात यह की फिल्म को लेकर अधिकारिक रूप से पुष्टि कब होगी , और फ्लोर पर आने में इसे कितना समय लगेगा ।


No comments