Header Ads

90 के दशक की 10 बेहतरीन दमदार फिल्में जिन्हे जितनी बार देखो उतना कम



बॉलीवुड में 90 के दशक के गाने और फिल्मों का काफी पसंद किया जाता है । अगर बॉलीवुड के सौ सालो के सफर को देखा जाये तो 90 का दशक बेहद अहम रहा है । क्यूकिं इस दशक में आकर बॉलीवुड में फिल्मो को लेकर बहुत बड़ा बदलवा आया था । यही वो दशक था जिसमें फिल्मो की थीम गांव, देहात , डाकू और गरीबी वाली फिल्मो से निकलकर शहर और कॉलेज वाली थीम पर सेट नजर आयी थी । कहानी के अलावा सबसे ज्यादा ज़ोर तो फिल्म के संगीत पर दिया जाता था , फिल्म में 5 से 7 गाने तो होते ही थे और सब एक बढकर एक। तो आइये देखते है 90 के दशक की 10 बेहतरीन फिल्में जिन्हे जितनी बार देखते है उतना ही कम है ...!

शाहरूख खान की इस फिल्म के नाम दर्ज है ऐसा महारिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन

1. दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे
इस लिस्ट में अगर सबसे पहले किसी फिल्म का नाम आता है तो वह है शाहरूख खान और काजोल अभिनित फिल्म डीडीएलजे । फिल्म अपनी रिलिजिंग के 22 साल बाद भी आज तक ब्लॉकबस्टर है ।


2. दिल तो पागल है
शाहरूख खान , माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की इस फिल्म का म्यूजिक काफी पसंद किया गया था । फिल्म देखकर आप बिल्कुल भी बोर नहीं होंगे ।


3. बाजीगर
इस फिल्म में शाहरूख ने विलेन का किरदार निभाया है । फिल्म का म्यूजिक अच्छा है । फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान और काजोल है ।


4. राजा हिन्दुस्तानी
इस फिल्म को देखने का पहला कारण फिल्म का म्यूजिक है । फिल्म के गाने आज तक भी पॉपुलर है । फिल्म में आमिर साथ करिश्मा कपूर ने काम किया है ।


5. हम आपके है कौन
सलमान की यह फिल्म आॅल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है । परिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को घरो में आज भी बड़े चाव से देखा जात है ।


6. करण अर्जून
मेरे करन अर्जून आयेंगे .....! फिल्म का यह संवाद काफी है की फिल्म आज भी इस कदर लुभाती है । राकेश रोशन द्वारा कृत यह फिल्म उस वक्त ब्लॉकबस्टर हुई थी ।


7. दिल
उदित नारायण के बेहतरीन नग़मो से सराबोर इस फिल्म में आमिर खान और माधुरी दीक्षित की बेहतरीन अदाकारी का जलवा है ।


8. कुछ कुछ होता है
आॅलटाइम ब्लॉकबस्टर इस फिल्म में शाहरूख खान के अलावा काजोल , रानी मुखर्जी की भूमिका मुख्य थी । फिल्म में सलमान खान ने भी काम किया है । फिल्म का टाइटल सांग उस वक्त ब्लॉकबस्टर रहा था ।


9. जो जीता वही सिंकदर
आमिर खान , आयशा जुल्का अभिनित यह फिल्म कॉलेज युवा पृष्ठभूमि पर आधारित है । फिल्म का एक गाना पापा कहते है .... ब्लॉकबस्टर रहा था ।


10. साजन
सलमान खान , संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर इस फिल्म को कहानी और गानो के तो पूरे नम्बर ही दिये जायेंगे । फिल्म न देखने की आपके पास कोई वजह नहीं हो सकती है ।



No comments

Powered by Blogger.