बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रर्स ने निभायी है फिल्मो में दोहरी भूमिका
बॉलीवुड फिल्मो मे दोहरे किरदार का ट्रेंड बरसो से चला आ रहा है । और समय समय पर ऐसी फिल्में रिलिज होती रही है जो इस ट्रेंड को फॉलो करती हो । हांलही में रिलिज हुई फिल्म जुड़वा इसी कड़ी में से एक थी । बॉलीवुड में दोहरे किरदार की शूरूआत अभिनेता अशोक कुमार ने की थी जिन्होने फिल्म किस्मत में दोहरी भूमिका निभाई थी । नर्गिस बॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थी जिन्होने एक फिल्म में दो रोल प्ले किये थे ।
काजोल
बॉलीवुड अदाकारा काजोल अपनी बेतरीन अदाकारी के लिये जानी जाती है । फिल्म ''दुश्मन'' में काजोल ने दोहरी भूमिका अदा की थी । फिल्म में उन्होने दो बहनों का रोल किया था,जिसमें उनके दो लुक थे .एक टामबाॅय और दूसरा एक सिपंल लड़की का ।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने मराठी फिल्म में एक मां और एक ऐसी बेटी, जो देख नहीं सकती है, का किरदार निभाया था । साथ ही फिल्म ''आंसू बने अंगारे'' में भी उन्होंने मां और बेटी दोनों रोल बखूबी निभाएं थे ।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फिल्म ''ओम शान्ति ओम'' में शांतिप्रिया और सेंडी का रोल किया था, जिसमें वो एक किरदार में दिखी रेट्रो लुक में और दूसरे किरदार में दिखी बोल्ड एंड ब्युटीफूल । इसके अलावा उन्होने फिल्म ''चांदनी चौक टू चाइना'' में दो अलग किरदार निभाये थे ।
बिपाशा
फिल्म ''धूम -2'' में बिपाशा ने दो रोल निभाए था । फिल्म में उन्होने दो जुड़वा बहनों का रोल प्ले किया था ।जिसमें एक रोल में वो दिखी एकदम रफटफ अंदाज, में तो वहीं दूसरे रोल में वो काफी बोल्ड और सेंसुअस नजर आई थी ।
कंगना रनौत
अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म ''तनु वेड्स मनु '' में दो भूमिका अदा की थी । एक किरदार में वह बॉल्ड लुक में नजर आई थी तो दुसरा किरदार में वह लड़के की तरह नजर आई थी ।

No comments