शारजाह टी 10 लीग में शाहिद आफरीदी का धमाल , सहवाग को आउट कर पूरी की हैट्रिक
शारजाह में चल रहे टी 10 क्रिकेट लीग में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की शानदार हैट्रिक की मद्द से की बदौलत पख्तून ने वीरेन्द्र सहवाग की अगुवाई वाली मराठा अरेबियन्स को 25 रनों से मात दे दी। इस मैच में भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए ।
पख्तून की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट पर 121 रन का स्कोर बनाया । टीम के लिये फखर जमाने ने सबसे ज्यादा 45 व लियम डॉसन ने 44 रन का योगदा दिया । जवाब में सहवाग में मराठा अरेबियन्स की टीम 10 ओवर में सात विकेट पर 96 रन की बना सकी और 25 रन से मैच हार गई । टीम के लिये एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 57 रन की पारी खेली ।
एक समय टीम का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था लेकिन शाहिद अफरीदी ने पारी के पांचवें ओवर में शानदार हैट्रिक चटकाकर मराठा अरेबियंस टीम की कमर तोड़ दी । उन्होने लगातार गेंदो पर आर. रोसाउ , और ड्वेन ब्रावो को आउट किये इसके बाद तीसरी गेंद पर सहवाग को आउट कर हैट्रिक पूरी की ।

No comments