महेन्द्र सिंह धौनी ऐसे ही नहीं कहलाते स्टार फिनिशर अब तक 24 बार आखिरी गेंद पर जड़ चुके है छक्का
कटक : श्रीलंका के खिलाफ पहले टी—20 मैच टीम इंडिया के स्टार फिनिशर कहे जाने वाले महेंन्द्र सिंह धौनी ने 22 गेंदो पर 39 रनो की ताबड़तोड़ पारी खेली , इस पारी ने उन्होने 4 चौको के साथ एक छक्का भी जमाया । यह छक्का उन्होने पारी की अंतिम गेंद पर लगाया था ।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब धौनी ने पारी का अंत बड़ा शॉट खेलकर किया हो । वह अब तक कुल 24 बार ऐसा कर चुके है । महेंन्द्र सिंह धौनी ने 13 बार एकदिवसीय मैचो में पारी का अंत छक्का लगाकर किया है । जबकि 8 बार ये कारनामा वह टी—20 में भी कर चुके है । टेस्ट मैचो में भी धौनी ऐसा करने से चूके नहीं है और 3 बार वह इस कारनामे को टेस्ट मैचो में भी दोहरा चुके है ।
महेंन्द्र सिंह धौनी ने पहली ये कारनामा 2005 में बांग्लादेश के विरूद्ध किया था । यह उनके करियर का तीसरा मैच था । 2011 में श्रीलंका के विरूद्ध विश्वकप के फाइनल में पारी के अंत में उनके द्वारा लगाया गया छक्का सभी देशवासियो को अच्छी तरह से याद है । वैसे पारी के अंत में धौनी का बड़ा शॉट लगाना बेहद लकी माना जाता है , और टीम को 24 में से 22 मौको पर जीत हासिल हुई है ।

1 comment
सचीन यु ही नहीं कहलाते क्रिकेट के देवता पहले मैच मे ही सबित कर दिया
जाने के लिया क्लिक करे
https://aftech1.blogspot.com/2017/12/1889-15.html