Header Ads

जिंदगी में एक बार जरूर देखें शाहरूख खान की ये 5 फिल्में दिल जीत लेंगी



बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान को रोमांस का किंग कहा जाता है । लेकिन फिल्में सिर्फ रोमांस ही नहीं बल्कि कई बार भावनात्मक रूप से भी जोड़ती नजर आती है । कई बार वे जीने की राह सिखलाती है , कई बार वे सच्चे प्यार का मतलब सिखाती है । ऐसी ही 5 फिल्में के बारे में हम बात करने जा रहें है जिन्हे जिंदगी में एक बार जरूर देखना चाहिये ।

कल हो ना हो

यशराज बैनर तले बने यह फिल्म जीने की राह सिखलाती है । फिल्म में शाहरूख खान ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो कैंसर से पीड़ित है । जिसके पास बहुत कम समय बचा है लेकिन फिर भी वह अपनी लाइफ बेफ्रिक होकर जीता है । फिल्म का एक गाना ..हर पल यहां जी भर जियो ...जो है समां ..कल हो ना हो ..। बेहद हिट रहा था।

महोब्बतें

इस फिल्म में शाहरूख खान ने एक म्यूजिक टीचर का किरदार निभाया है । जिसका खुद का प्यार अधूरा रह जाता है , लेकिन वह अपने तीन शार्गिदो को महोब्बत करने का तरीका सिखलता है । फिल्म सच्चे प्यार का सही मतलब सिखलती है ।


वीर ज़ारा

2005 में रिलिज हुई इस फिल्म में शाहरूख खान और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका में है। शाह रूख खान ने इस फिल्म में मेजर वीर प्रताप सिंह का किरदार निभाया है जबकि प्रिती जिंटा ने ज़ारा हयात का किरदार निभाया है । फिल्म की प्रेम कहानी बेहद भावनात्मक रूप से जोड़ती है ।



चक दे इंडिया

2007 में रिलिज हुई इस फिल्म में शाहरूख खान ने महिला हॉकी टीम के कोच कबीर खान का किरदार निभाया है । जिस पर अपने मुल्क से गद्दारी करने का आरोप है । फिल्म की कहानी मोटिवेट भी करती है साथ ही आंखे नम भी कर देती है ।


रब ने बना दी जोड़ी

2009 में रिलिज हुई इस फिल्म में शाहरूख खान ने दोहरी भूमिका राज और सूरी की निभाई है । फिल्म में का मुख्य किरदार सूरी है जिसकी शादी अचानाक किसी वजह से तानिया यानी अनुष्का शर्मा से हो जाती है । तानिया को खुश करने के लिये वह सीधे साधे सूरी से राज बनाता है ।


No comments

Powered by Blogger.