Header Ads

सावधान : अगर आप आॅनलाइन शॉपिंग करने जा रहें है तो पहले जान ले इसके नुकसान



भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बीते कई सालो से बड़े जोर — शोर से चल रहा है । सर की टोपी से लेकर पैरो की जुराबो तक , छोटे से मोबाइल से लेकर बड़ी बड़ी लग्ज़री कारो तक सब कुछ आॅनलाइन बिक रहा है । ऑनलाइन शॉपिंग के बढते ट्रेंड का सबसे बड़ा कारण है सुविधाजनक , चूकिं ऑनलाइन शॉपिंग करना बेहद सुविधाजनक है इस्लिये भारत में ऑनलाइन मार्केट का ग्रोथ लगातार बढ रहा है । ऑनलाइन शॉपिंग करना जितना सुविधाजनक कई बार इसके बारे में सही जानकारी न होना महंगा भी पड़ जाता है । ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त हमें इसके फायदो के अलावा इसके नुकसान के बारे में भी जान लेना चाहिये ।

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करने जा रहें है तो इसके बारे में कुछ खामिंयो को अच्छी तरह जान लें —

1. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमें प्रोडक्ट की गुणवत्ता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं होती है । कई बार जो प्रोडक्ट आपको दिखाया गया होता है असल सामान उससे अलग होता है । जिससे कई बार आपके हाथ घटिया सामान आता है ।

2. कई बार हम जो प्रोडक्ट खरीदते है वो होता तो कम कीमत में है लेकिन उस पर शिपिंग चार्ज लगा हुआ होता है । जिसके बाद उस की कीमत नजदीकी स्टोर की कीमत से भी ज्यादा हो जाती है ।

3. ऑनलाइन शॉपिंग की तीसरी खामी है डिलीवरी में विलम्ब होना । हम जिस प्रोडक्ट को आॅर्डर करते है कई बार वह विलम्ब से डिलीवरी होता है ।

4. ​प्रोडक्ट डिलीवरी में कई बार कुछ समस्या पैदा हो जाती है । जैसे समान टूट — फूट जाता है या खराब हो जाता है ।

5. ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त् हमेशा विश्वसनीय वेबासाइट का ही चुनाव करें । कई बार सस्ते के लालच मे आकर हम धोखेबाज वेबसाइट के जाल में फंस जाते है । अत: इस तरह की धोखाधड़ी करने वाली वेबसाइट से बचें ।

6. कपड़े , जूते खरीदते वक्त प्रोडक्ट की क्वालिटी और साइज को लेकर हमेशा दिक्कत आती है । हमें यह पता नहीं चल पाता है किस कपड़े की गुणवत्ता कैसी है । तो वहीं साइज भी अक्सर छोटा बड़ा रह जाता है ।

7. इलैक्ट्रीक सामान खरीदते वक्त यह सुनिश्चित कर लें की हम जो प्रोडक्ट खरीद रहें है क्या उसकी इंटरनेशनल वारंटी है या नहीं । क्यूकिं अक्सर कई बार सामान बगैर वारंटी के बेेचा जाता है ।

8. ऑनलाइन शॉपिंग की एक खामी यह भी है की सामान को लौटाने में बहुत ज्यादा समय लग जाता है । कई बार कई तरह की समस्या भी आतींं है ।

No comments

Powered by Blogger.