अब तक क्रिकेट के इतिहास में इन 5 बल्लेबाजो ने लगाऐ है एक ओवर में 6 छक्के
क्रिकेट के इतिहास में छक्को को लेकर भी ना जाने कितने ही रिकॉर्ड दर्ज है । क्रिकेट के इतिहास में पहली बार एकदिवसीय मैच में प्रथम सिक्सर लगाने का रिकॉर्ड इयान चैपल के नाम दर्ज है । इन्होने 5 जनवरी 1971 को इंग्लैण्ड के विरूद्ध ये कारनामा किया था। बात करते है एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजो के बारे में सबसे पहले ये कारनामा 1968 नाटिंघमशायर में खेले गये एक कांउटी मैच हुआ था तक से अब तक क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनाम 4 बार और दोहराया जा चुका है ।
सर गैरी सोबर्स , नाटिंघमशायर 1968
नाटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुऐ गैरी सोबर्स ने मैलकोलम नाश के एक ही ओवर में छ छक्के लगाने का कारनामा किया था। गैरी सोबर्स दुनिया के इतिहास के 5 बेहतरीन आॅलरांउडर में शुमार है ।

रवि शास्त्री , मुम्बई 1984
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और वर्तमान कोच रवि शास्त्री ने यह कारनामा 1984 मे रणजी ट्राफी के एक मैच में मुम्बई के तरफ से खेलते हुऐ बड़ौदरा के तिलक राज के एक ओवर में किया था। ऐसा करने वाले रवि शास्त्री दुसरे बल्लेबाज बनें ।

हर्शल गिब्स , द. अफ्रीका 2007
वेस्टइंडिज में खेले गये विश्व कप 2007 के एक मैच में हर्शल गिब्स ने नीदरलैण्ड के डॉन बंगे के एक ही ओवर में 6 बार गेंद को हवा के रास्ते बांउड्री के पार भेजा था। अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले हर्शल गिब्स पहले बल्लेबाज थे ।

युवराज सिंह , भारत 2007
2007 पहले टी—20 विश्व कप के दौरान सुपर —8 के एक मुकाबले में युवराज सिंह ने इंग्लैण्ड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड के एक ही ओवर में 6 छक्के लगाकर ये कीर्तिमान अपने नाम किया था ।

एलेक्स हेल , नाटिंघमशायर 2015
इंगलैण्ड के विस्फोटक बल्लेबाज एलेक्स हेल ने एक टी—20 लीग मैच में नाटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुऐ वार्विकशायर के बॉर्ड रेकिंन के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था ।

No comments