Header Ads

क्रिकेट के इतिहास का सबसे शर्मनाक स्कोर जब पूरी टीम महज 2 रन पर ही सिमट गई


क्रिकेट का खेल अपने अनूठे रिकॉर्ड के लिये जाना जाता है । क्रिकेट की दुनिया में आऐ दिन कुछ ना कुछ नये रिकॉर्ड सुनने को मिल जाते है । ऐसा ही दिलचस्प रिकॉर्ड तब बना जब एक क्रिकेट टीम महज 2 रन पर ही आॅल आउट हो गई ।

इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो पिछले 33 सालो में कोई नहीं बना पाया

बीसीसीआई के वुमैन सुपर सीरीज टूर्नामेंट में पहली बार नागालैण्ड की टीम को शामिल किया गया था । नागालैण्ड की टीम का मुकाबला केरल की टीम से था । जिसे केरल की टीम ने महज एक गेंद पर जीत लिया ।

नौ बल्लेबाज नहीं खोल पाये खाता
टॉस जीतकर नागालैण्ड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । टीम का पहला विकेट  2 रन के स्कोर पर गिरा उसके बाद पूरी टीम एक बाद एक 2 रन के स्कोर पर ही ढेर हो गई । टीम के नौ बल्लेबाज को खाता भी नहीं खोल पाये । टीम ने 17 ओवर तक बल्लेबाजी की जिसमें 16 ओवर मेंडन रहें ।

207 साल पुरान रिकॉर्ड तोड़ा
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक घरेलू मैचों में इससे पहले सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड 1810 में बना था । तब इंग्लैंड के खिलाफ बीएस की टीम महज़ छह रन पर ढेर हो गयी थी । वैसे अर्न्तराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर 35 रन है जो 2004 में श्रीलंका के विरूद्ध जिम्बावे की टीम ने बनाया था ।


No comments

Powered by Blogger.