इस महान क्रिकेटर के नाम दर्ज है टेस्ट और वनडे क्रिकेट में दो — दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड
क्रिकेट की दुनिया में हैट्रिक शब्द का बेहद महत्व है । हैट्रिक को लेकर हमने अपने पिछले लेख में एक ऐसे गेंदबाज की बात की थी जिसके नाम एक ही मैच में दो हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड है । आज हम बात कर रहें है ऐसे ही एक महान गेंदबाज की जिसके नाम टेस्ट और वनडे में दो — दो हैट्रिक करने का रिकॉर्ड है । क्यूं सुनकर चौंक गये ना ! जहां दुनिया के कई दिग्गज गेंदबाज सौ से भी ज्यादा मैच खेलकर एक अद्द हैट्रिक नहीं बना पाते , वही इस गेंदबाज के नाम सबसे ज्यादा 4 हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड है ।
59 टेस्ट 129 वनडे भारत बनाम पाकिस्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज कर इस टीम का पलड़ा है भारी
चलिये बात करते है इस गेंदबाज के बारे आखिर कौन है ये गेंदबाज ? 3 जून 1966 को जन्में इस गेंदबाज के नाम 104 टेस्ट मैचो में 414 विकेट है जबकि 356 वनडे मैचो में 502 विकेट लेने का रिकॉर्ड है । अपनी तेज कहर बरपाती इनस्विंग गेंदो से दुनिया भर में खौफ मचाने वाले बाये हाथ के इस गेंदबाज का नाम है वसीम अकरम । पाकिस्तान के लाहौर में जन्में वसीम अकरम दुनिया के एकमात्र ऐसे गेंदबाज है जो क्रिकेट के दो फार्मेट वनडे और टेस्ट में ये कारनामा दो दो बार कर चुके है ।
वसीम अकरम ने पहली बार ये कारनाम विडिंज के खिलाफ 14 अक्टूबर 1989 को शारजाह में खेले गये एक वनडे मैच में किया था । उन्होने इस मैच में विडिज के जैफ डुज़ोन , मैल्कम मार्शल औ कोर्टनी एम्बोस का आउट करके किया था । जबकि वनडे में दूसरी बार ये कारनाम उन्होने शारजाह में ही आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मई 1990 को मर्व हॉग्स , कर्ल रॉकमैन और टेरी एल्डरमैन को बोल्ड करके किया था ।
वसीम अकरम वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी दो बार हैट्रिक बना चुके है । दोनो बार उन्होने ये कारनाम श्रीलंका के विरूद्ध किया था । पहली बार 6 मार्च 1999 को चार टेस्ट मैचो की सीरिज के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका के रमेश कालुविथरान , निरोशान बंडारातिलके , और प्रमोद्य विक्रमासिलके को आउट करके किया । जबकि दूसरी बार इसके नौ दिन बाद चौथे टेस्ट में अविष्का गुणावद्धने , चमिंडा वास और महेला जयवद्धने को आउट करके किया था ।
वसीम अकरम के अलावा इंगलैण्ड के स्टूअर्ट ब्राड , जिमी मैथ्यूज़ और हग ट्रम्बल भी टेस्ट मैचो में दो हैट्रिक बना चुके है । 30 जुलाई 2011 को उन्होने भारत के धौनी , हरभजन और प्रवीण कुमार को आउट करके पहली हैट्रिक पूरी की । जबकि दूसरी बार उन्होने 20 जून 2014 को श्रीलंका के खिलाफ संगाकरा , चंढीमल और इरंगा को आउट करके की । जिमी ने एक ही दिन एक ही मैच में द. अफ्रीका के विरूद्ध पहली पारी में क्रमस: रोनाल्ड ब्यूमॉट , सिड पैगलर और टॉमी वार्ड को आउट करके अपनी पहली हैट्रिक पूरी की थी । इसके बाद दूसरी पारी में उन्होने हार्बिक टेलर, रजेइ शैवार्ज और टॉमी वार्ड को पवैलियन भेजकर कीर्तिमान रच दिया । आॅस्ट्रेलिया के हग ट्रम्बल दो बार इंग्लैण्ड के विरूद्ध 1902 व 1904 में ऐसा कर चुके है ।
वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा तीन , चमिंडा वास दो व पाकिस्तान के सकलैन मुस्ताक दो बार ये कारनाम कर चुके है इनके बारे में अगली पोस्ट में पढना न भूलें ।
No comments