भारत की पांच सबसे डरावनी जगहे जहां होता है भूतो का वास
हमारे देश में भूत—प्रेतो की कहानियां सालो से चली आ रही है । लेकिन क्या भूत सचमुच होते है , इसके बारे में कहना बहुत मुश्किल है । भूत को महसूस किया है इस बारे में कई किस्से प्रचलित है । आज हम उन डरावनी जगहो के बारे में जानेंगें जो ऐसे ही भूत—प्रेतो के किस्सो के लिये जानी जाती है ।
भानगढ का किला
भानगढ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहो में से एक माना जाता है । यह किला आज एक खंडर के रूप में है । जिसमें रात के वक्त जाना मना है । कहते है भानगढ की एक राजकुमारी रत्नावली थी जिससे एक जादूगर का प्रेम हो गया । किसी कारण जादूगर की शादी उस राजकुमारी से नहीं पाई , जिससे जादूगर ने इस किले कोर् श्राप दे दिया था । जिसके बाद भानगढ में कई आपदाऐं आई और यह किला खण्डरो में तब्दील हो गया । कहते है यहां रात के वक्त बहुत सी आत्माऐं वास करती है ।

शानी वाड़ा किला , पुणे
इस किले के बारे में कहा जाता है कि रात के वक्त यहां कई बार लोगो के कराहने की आवाजे आती है । इस किले के बारे में बताया जाता है कि यहां पेशवा के राजकुमार नारायण की हत्या उसी के किसी सम्बन्धी द्वारा कराई गई थी । तब से यहां उस राजकुमार की आत्मा घूमती रहती है ।

मुकेश हिल , मुम्बई
आग लगने से उजाड़ हुई यह जगह ,किसी जमाने में कपड़ा मील हुआ करती थी । बाद में यह जगह फिल्मो / सीरियलो की शूटिंग के लिये दिये जानी लगी । लेकिन कोई डारेक्टर यहां रात के वक्त शूटिंग नहीं करता है । कहते है रात के वक्त यहां भूत—प्रेत महसूस किये जाते है ।
नाहरगढ का किला
जयपुर के नजदीक स्थित इस किले का निर्माण 1734 में राजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने द्वारा कराया गया था । कहते है कि इस किले में किसी महंत की आत्मा का वास है , जिसका मंदिर राजा ने ले लिया था । तब से अब तक इस किले में कई बड़े हादसे हो चुके है ।

जीपी ब्लॉक, मेरठ
यह तीन इमारतो से मिलकर बना है । इसके इतिहास के बारे मेें कोई खास जानकारी नहीं है । लोगो का मानना है कि यह कोई 100 साल पुराना होगा । आसपास के लोगो का मानना है कि यहां लाल पौशाक मे किसी औरत को घुमते हुऐ देखा है । इसके अलावा कैंडल जलाकर शराब पीते हुऐ चार युवको को देखा गया है ।


No comments