सबसे ज्यादा चैरिटी करते है बॉलीवुड सेलेब , लेकिन कभी नहीं करते शो आॅफ
बॉलीवुड सितारे अपने खान—पान से लेकर दान करने खबरो तक सुर्खिया बटोरते नजर आते है । लेकिन कई बॉलीवुड सेलेब ऐसे भी है जो दान करने के मामले में सबसे आगे है लेकिन कभी भी उन्होने इस बात को शो आॅफ नही किया । तो आइये जानते है बॉलीवुड के ऐसे ही सेलेब के बारे में जो चैरिटी में सबसे आगे है ।
शाहरूख खान
बॉलीवुड के किंग इस लिस्ट में सबसे आगे है , शाहरूख खान बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे एक्टर है जो चैरिटी में सबसे आगे है । शाहरूख खान ने वर्ष 2012 में 12 गांव को गोद लिया है जो आज तक कोई भी नेता और अभिनेता इतने गांवों को गोद नहीं ले पाया। इसके अलावा शाहरूख खान अनाथ बच्चो के लिये भी अनाथ आश्रम जाकर चैरिटी करते है । शाहरूख मानसिक रुप से विक्लांग बच्चों के लिए भी वो दान करते हैं।
सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन चैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं है । सुष्मिता सेन गरीब बच्चो की शिक्षा के लिसे स्पांसर करती है । इसके अलावा वे एक आई एम फाउंडेशन’ नामक एक एनजीओ चलाती है जो महिलाओं एवं बच्चों के लिए काम करती है। सुष्मिता सेन दो बच्चो की मां है जिन्हे उन्होने गोद लिया है ।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान हमेशा से अपने बड़े दिल के लिये जाने जाते है । सलमान खान द्वारा गरीब —बेसहारा लोगो की मद्द करने की खबर अक्सर सुनने को मिल जाती है । वैसे सलमान खान ‘बिंग ह्यूमैन फाउंडेशन’ नामक एक संस्था चलाते है जिसके जरिए सलमान हजारों लोगों की मदद करते हैं।
No comments