Header Ads

कपिल देव से लेकर जडेजा तक ये क्रिकेटर कर चुके है फिल्मो में काम

 बॉलीवुड और क्रिकेट का रिश्ता बेहद पुराना रहा है । कई बार हमें बॉलीवुड स्टार्स क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिल जाते है तो कई मौके ऐसे भी आए जब क्रिकेटर बॉलीवुड में फिल्मी पिच पर बैटिंग करते नजर आयें है । ऐसे ही 5 भारतीय क्रिकेटर का जिक्र हम यहां कर रहें है जिन्होने क्रिकेटर के मैदान पर सफलता पाने के बाद बॉलीवुड की पिच भी बैटिंग की ।
अजय जडेजा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा की गिनती सबसे हैंडसम क्रिकेटरों में होती थी . हांलकी जडेजा क्रिकेट से जल्दी ही दूर हो गये . क्रिकेट के बाद अजय जडेजा ने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई . उन्होने खेल , पल पल दिल के साथ जैसी फिल्मो में काम किया। हांलकी फिल्मो में उन्हे वो सफलता नहीं मिल पाई जैसा क्रिकेट में मिली थी ।
कपिल देव
1983 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव ने क्रिकेट के मैदान पर तो करोड़ो देशवासियो का दिल जीता है । लेकिन फिल्मो में वो दर्शको का दिल जीतने में नाकाम रहें । कपिल देव ने स्टंप्ड, चेन कुली की मेन कुली और इकबाल में एक्टिंग की थी ।
सलीम दुर्रानी
सलीम दुर्रानी टीम इंडिया के लोकप्रिय क्रिकेटर रहें है । लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में उन्हे वो लोकप्रियता नहीं मिल पाई जो क्रिकेट में मिली । सलीम दुर्रानी ने 1978 में रिलीज हुई फिल्म चरित्र में काम किया था ।
सलील अंकोला
पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला फिल्म चुरा लिया है तुमने में काम किया था । इसके अलावा उन्होने छोटे पर्दे पर भी काम किया है । हॉरर सीरियल विक्राल और गब्राल में वह विक्राल की भूमिका निभा चुके है ।

No comments

Powered by Blogger.