Header Ads

बॉलीवुड के इस अभिनेता के नाम है सबसे ज्यादा 144 फिल्मो में पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाने का रिकॉर्ड




वैसे तो बॉलीवुड फिल्मो में अमिताभ बच्चन से लेकर सलमान खान , आमिर , अजय और अक्षय जैसे फिल्म स्टार पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाकर फेमस हुऐ है लेकिन हम जिस एक्टर की बात कर रहें है उस एक्टर ही पहचान ही पुलिस आॅफिसर का किरदार हो गई थी ।

कभी नक्सली था बॉलीवुड का यह एक्टर , एक साल में सबसे ज्यादा हिट देने का रिकॉर्ड है नाम

हम दोनों, काला बाज़ार, जॉनी मेरा नाम, गैंबलर, ड्रीम गर्ल, दीवार जैसी हिट फिल्मो में पुलिस आॅफिसर का किरदार निभाने वाले अभिनेता जगदीश राज खुराना ने फिल्मो में पुलिस निरीक्षक से लेकर न्यायाधीश और चिकित्सक तक विभिन्न किरदार निभाये है । लेकिन वे जिस किरदार के लिये पहचाने जाते है वो है फिल्मो में पुलिस निरीक्षक का किरदार , जगदीश राज खुराना के नाम सबसे अधिक 144 फिल्मो में पुलिस निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड है ।

ये है बॉलीवुड का एकमात्र ऐसा एक्टर जिसने रिकॉर्ड 22 फिल्मो में निभाया है डबल रोल

इनके बारे में कहा जाता है की सीआईडी, 12 ओ क्लॉक, कानून, वक्त, रोटी, इत्तेफ़ाक, सफर, जॉनी मेरा नाम आदि फ़िल्मों में पुलिस निरीक्षक का अभिनय मिलने के बाद इन्होंने अपने लिये पुलिस की वर्दी सिलवा ली थी और जब भी फ़िल्म निर्माता का फोन आता तो वे अपनी वर्दी के साथ शूटिंग पर पहुंच जाते थे। एक बार हॉलिवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इनकी फिल्मों की लंबी लिस्ट देखकर गिनीज बुक की टीम को जाँच के लिए मुम्बई बुलवाया और फिल्मी निरीक्षक का किरदार निभाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम दर्ज हो गया। एक बार जब इन्हें जब फ़िल्म लोहा और नाइंसाफी में पुलिस कमिश्नर का रोल मिला तो उन्होंने कहा था चलो, मेरा प्रमोशन तो हुआ।


No comments

Powered by Blogger.