Header Ads

हुमा कुरैशी और रजनीकांत की फिल्म अप्रैल में होगी रिलिज


बॉलीवुड अदाकारा हुमा कुरैशी अब लगातार सफलता की सीढीयो पर चढती नजर आ रही है । ''गैंग आॅफ वासेपुर'' जैसी हिट फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हुमा कुरैशी अब जल्द ही दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आयेंगी ।
गैंग आॅफ वासेपुर , एक थी डायन , बदलापुर जैसी फिल्मो में काम करने वाली हुमा कुरैशी इसी साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म ''जॉली एलएलबी'' में नजर आयी थी । इस फिल्म ने सौ करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी । खबर है की रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष के प्रोडक्शन बैनर तले बनने जा रही फिल्म "काला" में हुमा कुरैशी रजनीकातं के साथ नजर आयेंगी ।
इस फिल्म के बारे में एक समारोह में जब हुमा कुरैशी से पूछा गया तो उन्होने कहां , "काला'' एक खूबसूरत पटकथा है । जब मैंने यह पढ़ी तो मैं फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तुरंत तैयार हो गई और रजनीकांत सर के साथ काम करना, सपना पूरा होने जैसा था । अभिनेता धनुष के प्रोडक्शन बैनर वुंडरबार फिल्म्स के तहत बन रही इस फिल्म का निर्देशन पा. रंजीत कर रहें है यह फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलिज होनी है ।

No comments

Powered by Blogger.