Header Ads

शमी और भुवनेश्वर के दम पर टेस्ट क्रिकेट में 34 साल बाद भारत ने किया ये कारनामा


Related image

कोलकाता । भारत और श्रीलकां के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजो ने 34 साल बाद एक अनोखा कारनामा दोहराया है । पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाजों ने श्रीलंका के खिलाड़ियों को 294 रनों पर ऑल आउट कर न केवल मैच में वापसी कराई है बल्कि पारी के सभी विकेट चटकाने का अनोखा कारनामा भी कर दिखाया ।

दरअसल पिछले 34 सालो में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय तेज गेंदबाजों ने किसी टेस्ट मैच में पारी के दस विकेट अपने नाम किए हो । मैच की पहली पारी में भुवनेशवर कुमार और मोहम्मद शमी ने चार-चार विकेट व उमेश यादव ने 2 विकेट चटकाए।

इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाजों द्वारा किसी टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने का करिश्माई प्रदर्शन 1983 में किया गया था। उस वक्त कपिल देव के चमत्कारी प्रदर्शन के दम पर अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी।



No comments

Powered by Blogger.