दोस्ती शब्द का बॉलीवुड फिल्मो में बेहद महत्व रहा है । ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे.... , तेरी दोस्ती तेरे दम से है ...., मेरी दोस्ती मेरा प्यार ..., यारी है ईमान मेरा ..., जिंदगी का नाम दोस्ती ... जैसे कई सदाबहार नगमो से बॉलीवुड में दोस्ती जैसा रिश्ता गुलजार रहा है ।
बॉलीवुड में दोस्ती जैसे रिश्ते को सबसे बढकर दिखाया गया है कई ऐसी फिल्में भी बनी है जो दोस्ती को पूरी तरह समर्पित रही है । ऐसी ही कुछ फिल्में के बारे में हम आपको बताने जा रहें है जिन्हे देखकर आप दोस्ती का महत्व समझ सकते है ।
दिल चाहता है : सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म पूरी तरह दोस्ती को समर्पित है । फिल्म में दिखाया गया है की दोस्तों में कितना भी बड़ा झगडा क्यों ना हो जाएं, ज़रूरत पड़ने पर वो एक हो ही जाते हैं।
Google
3 इडियट : बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मो में से एक इस फिल्म को देखकर आप को दोस्ती का महत्व पता चलेगा । इंजनियरिंग कॉलेज लाइफ पर बनी इस फिल्म में रैंचो , राजू और फरहान तीन दोस्तो की कहानी है ।
Google
रंग दे बसंती : आमिर खान, आर माधवन, शर्मन जोशी, सिद्धार्थ और सोहा अली खान की फिल्म उन दोस्तों की कहानी है जो अपने एक दोस्त के मौत के बाद बदला लेने की ठान लेते है और करप्शन के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाते हैं।
Google
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा : रितिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की ये फिल्म ज़िन्दगी जीने का तरीका सिखलाती है । अपने दोस्तो के साथ मिलकर इस फिल्म को एक बार जरूर देखना चाहिये ।
Google
काय पो चे : ये फिल्म कहानी है तीन दोस्तों की जिनका किरदार निभाया है सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध ने , तीनो साथ रहने का फैसला करते है लेकिन अचानक एक घटना से सबकी जिंदगी बदल जाती है ।