इस भारतीय क्रिकेटर ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो पिछले 33 सालो में कोई नहीं बना पाया
कोलकाता । भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये पहले टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के नाम एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है । दूसरी पारी में पुजारा 22 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन अपना विकेट गंवाने से पहले उन के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया था वह रिकॉर्ड था टेस्ट क्रिकेट में पांच के पांच दिन बल्लेबाज़ी करने का ।
शमी और भुवनेश्वर के दम पर टेस्ट क्रिकेट में 34 साल बाद भारत ने किया ये कारनामा
इस तरह पुजारा बने पांचो दिन बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज
कोलकाता में खेले गये पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा ने पांचो दिन बैटिंग करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है ।
पहला दिन : भारत ने मैच की पहली गेंद पर लोकेश राहुल का विकेट गंवा दिया तो पुजारा बल्लेबाज़ी करने के लिए आए। इसके बाद बारिश ने मैच में बाधा डाली तो पहले दिन का खेल जल्दी ही खत्म हो गया। पहले दिन पुजारा नाबाद 8 रन बनाकर लौटे ।
दूसरा दिन : दूसरे दिन भी बारिश की आंख मिचौली जारी रही । और पुजारा पहले दिन के स्कोर 8 रन से आगे 47 रन पर नाबाद लौटे ।
तीसरा दिन : तीसरे दिन पुजारा अर्धशतक (52) रन बनाकर पवेलियन लौट गए और इसी दिन भारत की पारी भी 172 रन पर सिमट गई। इसके बाद बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की टीम की पहली पारी 294 रन पर सिमटी और भारतीय टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी ।
चौथा दिन : चौथे दिन का खेल खत्म होने से पहले ही शिखर धवन आउट हो गए और पुजारा चौथे दिन भी बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया ।
पांचवा दिन : पांचवें दिन की सुबह एक बार फिर वो मैदान पर आए और बल्लेबाज़ी की। हालांकि इस पारी में वो सिर्फ 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन तब तक उनके नाम ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो चुका था ।
इन भारतीय खिलाड़ीयो के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के पांचो दिन बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड सबसे पहले एम एल जयसिम्हा ने 1960 में ऐसा किया था। दूसरी बार इस उपलब्धि को टीम इंडिया के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने हासिल किया था। शास्त्री ने ये काम 1984 में किया था। इसके बाद पुजारी इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय है । तीनो बार ही ये कारनामा कोलकाता में हुआ है ।
No comments