Header Ads

ये है बॉलीवुड की वो 8 एक्ट्रेस जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को कह दिया अलविदा

बॉलीवुड में फिल्म सितारो की जिंदगी उनकी पर्दे वाली जिंदगी से बेहद उलट होती है । कैमरा , फैन्स और ग्लैमरस की चकाचौंध बीच बहुत सी हस्तीं ऐसी होती है जो ना जाने कितना दर्द समेटे हुऐ होती है लेकिन उनका ये दर्द किसी को पता नहीं चल पाता है । कई बार किस्मत इतनी बेरहम हो जाती है की जिंदगी को हार माननी पड़ जाती है । ग्लैमर और चकाचौंध वाली इस दुनिया की आठ ऐसी अभिनेत्रीयो के बारे में आज हम बात करने जा रहें है जो बेहद कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गई ।
ये है बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर एक्ट्रेस


1. दिव्य भारती

शोला और शबनम, दीवाना, विश्वात्मा जैसी हिट फिल्मों में अभिनय करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री द्विव्य भारती को 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक माना जाता है , जब दिव्य भारती ये सफलता के नए आयाम गढ़ते जा रही थी। तभी अचानक एक दिन छत से गिरने के कारण इस खूबसूरत अभिनेत्री की मौत हो गयी और ये दुनिया से रुख्सत हो गयी। उस समय दिव्या भारती मात्र 19 साल की थीं। दिव्या की मौत कैसे हुई ये बात आज भी राज है ।


2. जिया खान

जिया ने बॉलीवुड में महानायक अमिताब बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से आगाज किया था। हांलकी इसके बाद जिया को बॉलीवुड में कोई खास सफलता नहीं मिल पाई ।जिस कारण वो काफी परेशान थीं ऊपर से उनकी पर्सनल लाइफ भी कुछ अच्छी नहीं चल रही थी जिसके चलते जिया ने 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होने निशब्द के अलावा गजनी और हाउसफुल में काम किया था ।

3. सिल्क स्मिता

दक्षिण भारत की यह अभिनेत्री 80 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक थी । सिल्क स्मिता जैसे लोगों के दिलों पर छायी थीं वैसे ही उतर भी गयीं। ऐसा बताया जाता है कि अपने आखिरी वक्त में सिल्क स्मिता के पास कुछ भी नहीं बचा था, न तो पैसा न ही फैंस। इसी डिप्रेशन में सिल्क स्मिता 36 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया।

4. मधुबाला

फिल्म अदाकारा मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था ।1933 में जन्मी इस एक्ट्रेस ने फिल्म मुगले आजम में अनारकली का किरदार निभाया था । कहते है की मधुबाला की जिंदगी बेहद उथल — पुथल से भरी रही थी । उन्होने दिल में छेद की बीमारी थी जिसकी वजह से ये बेहद खूबसूरत अदाकारा फिल्म 36 साल की उम्र में चल बसीं ।

5. स्मिता पाटिल

अपने एक दशक के करियर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर और पद्मश्री हासिल करने वाली स्मिता पाटिल बॉलीवुड सिनेमा की सबसे मंझी हुई कलाकारों में से एक थीं। जब उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा था तब उनकी उम्र मात्र 31 साल थी। उनकी मृत्यू 1986 में अपने बच्चे प्रतीक को जन्म देते समय हुई काम्पलीकेशन्स की वजह से हुई थी ।

6. नफीसा जोसेफ

एम टीवी में विडियो जॉकी रह चुकी नफीसा ने अस्थाई परिवारिक जीवन के चलते मृत्यू को गले लगा लिया था । 1997 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली नफीसा मृत्यू से पहले केवल 29 बरस की थी।

7. सौंदर्य रघु

सौंदर्य रघु ने टॉलीवुड में बहुत सी हिट फिल्में की थीं। बॉलीवुड में उनकी एक मात्र फिल्म सूर्यवंशम थी जिसमें उन्होने अमिताब बच्चन के साथ काम किया था । 2004 में एक प्लेन क्रैस हो जाने के कारण वो दुनिया को छोड़कर चल बसीं।

8. मीना कुमारी

अपने जमाने की सदाबहार अभिनेत्री मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था । ट्रेजडी क्वीन के नाम से पहजाने जानी वाली मीना कुमारी की असल जिंदगी भी बेहद ट्रेजडी से भरी हुई थी । पाकिजा जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली ये अदाकारा 39 साल की उम्र में दुनिया से रूखसत हो गई ।

No comments

Powered by Blogger.