टी—20 में अकमल की रिकॉर्डतोड़ पारी 71 गेंदो पर 150 रन, 11 चौके,12 छक्के
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कामरान अकमल ने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। नेशनल टी-20 कप में लाहौर वाइट्स की तरफ से खेलते कामरान अकमल ने केवल 150 रनो की बड़ी धुंआधार पारी खेली बल्कि सलमान बट के साथ 209 रन की रिकॉर्ड साझेदारी भी की।इस तरह से उन्होंने के जो डेनली और डेनियल बेल ड्रमंड की 207 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये रिकॉर्ड साल 2007 में बना था। इसी के साथ अकमल और बट की जोड़ी पहले विकेट के लिए दोहरे शतक की साझेदारी करने वाली विश्व की तीसरी सलामी जोड़ी भी बन गई है।
गौरतलब है कि मैच में लाहौर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इसमें अकमल ने 211.26 के स्ट्राइक रेट से महज में 71 गेंदों में 150 रन ठोक डाले। खास बात ये हैं कि अकमल इस दौरान नाबाद भी रहे। उन्होंने पारी में 14 चौके और 12 छक्के मारे। उनकी ये पारी टी-20 लेवल पर किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सबसे बड़ी पारी साबित हुई है। हालांकि विश्व स्तर पर आठ बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।
लाहौर वाइट्स के 209 रन के लक्ष्य के जवाब में इस्लामाबाद की टीम पूरी सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई और मुकाबला 109 रन से गंवा बैठी। वैसे टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड टीम इंडिया के रोहित शर्मा और शिखर धवन के नाम दर्ज है, जिन्होंने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में 158 रन जोड़े थे।
No comments