Header Ads

दक्षिण के इस फेमस मुस्लिम सुपरस्टार के पास है 369 लग्जरी कारें , ये कार लेने की है इच्छा



फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों के महंगे शौक को तो हम सब अच्छी तरह से जानते है और खासतौर पर कार लेकर । इनके कलेक्शन में एक से लेकर एक महंगी और लग्जरी कारें रहती हैं, लेकिन आपको जानकर बेहद हैरानी होगी की दक्षिण के प्रसिद्ध एक्टर और निर्देशक के पास लग्जरी कारो की बेहद लम्बी लिस्ट है , उनके पास एक दो नहीं बल्कि 369 कारें है । क्यूं सुनकर चौंक गये ना ....!

तो चलिये इस स्टार के कार कलैक्शन से पहले बात करते है इस के बारें में , हम जिस सेलेब के बार में बात कर रहें है वो दक्षिण के फेमस एक्टर और फिल्म निर्देशक मामूटी । मामूटी पिछले 25 साल से फिल्मो में सक्रिय है । इनका पूरा नाम मोहम्मद इस्माइल कुट्टी है , 1948 में जन्में मामूटी अब तक सौ से भी ज्यादा फिल्मो में काम कर चुके है । जिनके लिये मामूटी दो दर्जन से भी ज्यादा अवार्ड जीत चुके है । मामूटी फिल्मो के ​अलावा परोपकारी योजनाऔ में भी शामिल हैं जिनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है ।

मामूटी दक्षिण के सबसे अमीर अभिनेताऔ में शुमार है उनके बेटे दिलकुंवर सलमान दक्षिण के सफल स्टार गिने जाते है । मामूटी मुख्यत: मलयालम फिल्मो में काम करते है इसके अलावा वे तमिल , तेलगू ,अंग्रेजी और हिन्दी फिल्मो में काम कर चुके है । इनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था इनके पिता इस्माईल-एक कृषक तथा माता फातिमा-एक गृहिणी थी । मामूट्टी पहली बार 1971 में एस सेथुमाधवन द्वारा निर्देशित अनुभवंगल पालिचाकल, में पर्दे पर दिखे थे. लेकिन उनकी भूमिका महत्वहीन थी वे उस समय महाराजा कॉलेज में छात्र थे। 1973 में उन्हें, के. नारायणन द्वारा निर्देशित, प्रेम नज़ीर की फिल्म कालचक्रम में एक भूमिका मिली । उसके बाद उन्होने यवनिका (1982), अहिंसा, कूडेविदे , यात्रा, निराक्कूट्टू , नई दिल्ली और थानियावार्थानाम जैसी हिट फिल्मों में काम किया ।

मामूटी कार के कितने बड़े शौकिन है इस बता से पता चलता है की उन्होने हांलही में इंडिया की पहली मारूती कार खरीदने की इच्छा जाहिर की है । आॅडी कार खरीदने वाले वे साउथ के पहले एक्टर है । उनके पास छोटी बड़ी लग्जरी कारो की एक लम्बी लिस्ट है जिसमें जगुआर XJ-L (कैवियर) , टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200 , फरारी , मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल , पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, E46 BMW M3 , Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2, SUV's और आइशर कैरावैन समेत 369 कारें मौजूद है ।

No comments

Powered by Blogger.