आमिर खान इन 6 वजह से कहलाते है कंटेंट किंग

कंटेंट पर फोकस कहानी पर आमिर का फोकस सबसे पहले होता है। दर्शकों की साधारण जिंदगी के असाधारण किस्सों पर उनकी पैनी नजर होती है। 3 इडियट्स, पीके, तारे जमीन पर गौर करके इसे आसानी से समझा जा सकता है।
इस धमाकेदार ब्लॉकबस्टर फिल्म में नजर आयेंगे शाहरूख और आमिर एक साथ
1-किरदार का अनोखापन:
फिल्म के लिहाज आमिर के लिए यह सबसे प्रमुख होता है। आखिर किरदार ही एक्टर की पहचान है। उनकी फिल्मों में किरदार दिखने में साधारण पर करतब में यूनिक होना चाहिए जो लोगों के दिलों में आसानी से घर बना सके। 3 इडियट्स का रणछोड़ दास, पीके का भोजपुरी बोलने वाला एलियन इसे साबित करते हैं।
2-सही पकड़:
निर्देशक के मामले में आमिर किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करते हैं। राजुकमार हिरानी,नितेश तिवारी के बाद अब उन्होंने ठग ऑफ हिंदुस्तान में विजय कृष्ण आचार्य को चुना है। वह धूम सीरीज की तीनों फिल्मों के राइटर और धूम 3 निर्देशक रहे हैं हैं।
3-रियल स्पेस में प्लानिंग:
टैलेंटेड एक्टरों की लंबी फेहरिस्त हमेशा आमिर के फिल्म का हिस्सा होती हैं। ठग ऑफ हिंदुस्तान में अमिताभ बच्चन भी होंगे। ठीक ऐसा वह टीवी शो के लिए भी करते हैं। रियल स्पेस में प्लानिंग करते हैं।
4-हर किरदार पर नजर:
अपने किरदार के साथ उनका ध्यान स्क्रिप्ट के सभी किरदारों पर होता है। आमिर कहीं से किसी किरदार को स्क्रीन पर कमजोर नहीं दिखाना चाहते हैं।
5-परफेक्ट रिलीज:
ईद और क्रिसमस पर अपनी फिल्म को रिलीज करना अब बिग स्टार के लिए फैशन हो गया है। आमिर भी दंगल के बाद ठग ऑफ़ हिंदुस्तान को 2018 के दिवाली पर रिलीज़ करेंगे।
6-जुआ:
हर एक्टर के लिए किसी फिल्म से जुड़ना बहुत बड़ा जुआ खेलना होता है। आमिर इस खेल के पक्के बादशाह हैं। उन्हें पता है रिस्क ही बॉक्स ऑफिस पर फिक्स होने का सही रास्ता है।
No comments