Header Ads

जिओ सिम का इस्तेमाल करने वाले जरूर पढ़ें



साल 2016 में भारत की पहली 4जी सर्विस के साथ टेलिकॉम क्षेत्र में कदम रखने वाली जिओ ने कुछ ही समय में भारत में वो मुकाम हासिल कर लिया है. जिसे पाने के लिए एयरटेल, आईडिया और वोडाफ़ोन जैसी कंपनियों को आगे काफी समय लग सकता है. और इस सब का कारण जिओ के सस्ते प्लान रहें है.

एक समय था जब 1 महीने के डेटा प्लान के लिए 300 रूपये तक खर्चने पढ़ते थे. तब कॉल और SMS जैसी सर्विस के लिए भी अलग से चार्ज देना होता था. अगर किसी विशेष नम्बर पर कॉल मुफ्त करानी होती तो इसके लिए अलग से टेरिफ प्लान लेना होता था. जो की हमारी जेब पर भारी पड़ता था.

उस समय एयरटेल, आईडिया, और वोडाफ़ोन जैसी तमाम टेलिकॉम कंपनी खूब लूट मचा रही थी. लेकिन जिओ के आगमन के बाद से टेलिकॉम के क्षेत्र में सस्ते ऑफर की बहार आ गयी है. अब दूसरी टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहक बनाये रखने के लिए जिओ से सस्ते ऑफर ला रही है.

वर्तमान में जिओ ने अपनी कई सर्विस बिलकुल मुफ्त की हुई है. जिनका लाभ आप बिना किसी रिचार्ज के बिलकुल निशुल्क उठा सकते है. इसमें जिओ से जिओ कॉल, व SMS, जिओ ट्यून्स जैसी सुविधाएँ मुफ्त में ग्राहकों को उपलब्ध कराई जा रही है. इसके अलावा जिओ द्वारा 64 केबीपीएस की स्पीड में इन्टरनेट भी मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है. वर्तमान में जिओ के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 20 करोड़ से अधिक हो चुकी है.

No comments

Powered by Blogger.