Header Ads

जिओ डीटीएच के बाद रिलायंस डीटीएच हुई लांच

Image result for रिलायंस डिजिटल टीवी

हाल ही AGM में जिओ के गीगा फाइबर टीवी को लांच किया गया जिसमे ब्रॉडबैंड और DTH सुविधा दी जा रही है. इसकी बुकिंग फिलहाल शुरू कर दी गयी है. साथ रिलायंस की नई बिग टीवी DTH के लांच होने की जानकारी आई है. बताया गया है की रिलायंस बिग टीवी को नये रूप में लांच किया गया है.

रिलायंस बिग टीवी को नये ऑफर के साथ मार्किट में उतारा गया है. इस ऑफर के तहत रिलायंस बिग टीवी ग्राहकों को मुफ्त में 1 साल तक सभी एचडी मिलेंगे. बिग टीवी के नये HD HEVC सेट टॉप बॉक्स को महज 500 रूपये जमा कर बुक किया जा सकता है. साथ ही 5 साल मुफ्त में 500 FTA चैनल उपलब्ध कराए जायेंगे.

बता दें की इसके लिए ग्राहकों को 500 रूपये में रिलायंस बिग टीवी के HD HEVC सेट टॉप बॉक्स को बुक करना होगा. साथ ही इंस्टालेशन के समय 1500 रूपये का शुल्क देना है. जिसके बाद 1 साल मुफ्त चैनल के बाद 300 रूपये प्रतिमाह से रिचार्ज करना होगा. अगर आप 1 साल के बाद 300 रुपये का रिचार्ज कराते है तो आपको 2000 रूपये का कैशबैक वाउचर के रूप में दिए जाएगा.

फिलहाल रिलायंस बिग टीवी की बुकिंग डाकघरों द्वारा की जा रहा है इसके लिए राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम के 50,000 डाकघरों से साझेदारी की गयी है.

No comments

Powered by Blogger.