जब सभी का ध्यान आइपीएल की तरफ था तब इस अफगानी पठान ने खेल डाली ऐसी तूफानी पारी

दुनिया टुडे । बीते कई सालो में अफगानिस्तान की टीम ने कई बड़े शानदार कारनामें करके सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. एक बार फिर ऐसा ही कुछ किया अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज शफीकउल्लाह शफीक ने. जिन्होने 89 गेंदो में दोहरा शतक जड़कर एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है.

शफीकउल्लाह शफीक ने क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का शानदार कारनाम किया है. उन्होने यह कारनामा फर्स्ट क्लास क्रिकेट के दौरान किया. शफीक ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काबुल रीजन की तरफ से खेलते हुए 89 गेदो पर 200 रनो की पारी खेली. इस पारी में उन्होने 11 चौके और 22 छक्के जमाये.
शफीक की शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम काबुल रीजन ने टेस्ट मैच के अंतिम दिन 312 रन का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. 28 वर्षीय शफीक ने धुंआधार पारी के लिए 103 मिनट क्रीज पर बितायें. उन्हे मैन आॅफ द मैच दिया गया.
No comments