Header Ads

IPL की वह टीम जिसका कोई भी बल्लेबाज पिछले 10 साल, 152 मैच से शतक नहीं बना पाया है


दुनिया टुडे । विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने गुरूवार को हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. यह आइपीएल 2018 का पहला शतक था. क्रिस गेल ने किग्सं इलेवन पंजाब फ्रेंचायजी के लिये पहला और कुल करियर का छठा शतक बनाया.

2008 में शूरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग का यह 11 वां संस्करण है. और क्रिस गेल द्वारा बनाये गये इस शतक बाद कुल शतको संख्या 48 हो गई है. यानी की 2008 से अब तक आइपीएल में 48 शतक लगे है. जिसमें सबसे ज्यादा शतक बेंगलूरू की टीम की तरफ से लगे है. बेंगलूरू की टीम के बल्लेबाजो ने 12 शतक लगाएं है.

चलिये अब बात करते है आइपीएल की उस टीम की जिस के नाम सबसे कम शतक का रिकॉर्ड है. 10 साल और 152 मैच बीत जाने के बाद टीम को एक शतक की तलाश है. आखिर कौन है ऐसी टीम जो बीते 10 साल से ये कारनाम नहीं कर सकी है.

इसके लिऐ थोड़ा सा पीछे चलते है आइपीएल के पहले मैच में ब्रेडन मैकुलम ने एक शानदार तूफानी पारी खेली थी. जिसमें उन्होने 78 गेंदो पर 158 रन ठोके थे. आपको जानकर हैरानी होगी की कोलकाता की टीम के लिए यह आइपीएल का एक मात्र शतक है. ब्रेडन मैकुलम के अलावा आज तक कोई भी बल्लेबाज तीन अंको का आकंड़ा नहीं छु पाया है. बीते दस सालो में कोलकाता के कई बल्लेबाज शतक के करीब तो पहुचे है लेकिन अपने स्कोर को सौ में कन्वर्ट नहीं कर पाएं है.

आपको क्या लगता है क्या कोलकाता इस सीजन में अपना यह शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ पायेगी. अपनी राय जरूर दें । और नीचे दिये गये फॉलो बटन को दबाना बिल्कुल न् भूलें ।

No comments

Powered by Blogger.