IPL इतिहास के 7 ऐसे विश्व रिकॉर्ड जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
दुनिया टुडे । क्रिकेट की लोकप्रिय लीग आइपीएल के 11वे सीजन का महासंग्राम जारी है. बाकी सीजन की तरह इस बार भी आइपीएल में कई शानदार और मजेदार रिकॉर्ड सामने आएं है. आइपीएल के इतिहास में ना जाने कितने ही रिकॉर्ड बने और टूटे है. लेकिन हम बात कर रहें है 7 ऐसे शानदार रिकॉर्ड की जो एक बने तो टूटने का नाम ही नहीं ले रहें है. आइऐ जानते है ऐसे ही 7 रिकॉर्ड जिनका टूटन नामुमकिन है.
क्रिस गेल की धाकड़ पारी
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आइपीएल की सबसे धाकड़ पारी का रिकॉर्ड है. गेल ने 2013 में एक मैच में मात्र 66 गेंदो पर 175 रन की विशाल पारी खेली थी. यह आइपीएल की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.
सोहेल तनवीर की खतरनाक गेंदबाजी
मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम दर्ज है. तनवीर ने राजस्थान रॉयल की तरफ से खेलते हुऐ चेन्नई सुपरकिग्स के खिलाफ 4 ओवर में 3.5 की इकोनमी रेट से 14 रन खर्च करके 6 विकेट चटकाए थे. यह रिकॉर्ड पिछले 10 साल से कोई नहीं तोड़ पाया है.
सिक्सर किंग का शानदार रिकॉर्ड
क्रिस गेल के नाम आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. वह अब तक 288 छक्के लगा चुके है. वह आइपीएल के इकलौते बल्लेबाज है जिन्होने 200 से ज्यादा छक्के लगाएं है.
चौको के उस्ताद का रिकॉर्ड
मौजूदा आइपीएल सीजन में गौतम गंभीर बल्लेबाजी से भले ही कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रहें हो लेकिन उनका यह रिकॉर्ड इतनी जल्दी टूटने वाला नहीं है. गंभीर के नाम आइपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड है. वह 500 चौको से सिर्फ 9 चौके दूर है. उन्होने 491 चौके लगाएं है. दुसरे नम्बर पर शिखर धवन 426 है.
मिस्टर टर्बनेटर का अनूठा रिकॉर्ड
हरभजन सिंह ने इस आइपीएल में अपने नाम एक शानदार रिकॉर्ड कर लिया है. वह आइपीएल में 1082 गेंदें डॉट फेंक चुके है. उनसे पीछे अमित मिश्रा 973 है.

No comments