रेस 3 से 2.0 तक, बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार ये है इस साल की अपकमिंग 7 एक्शन फिल्में
अगर आप लोग एक्शन फिल्मों का शौक रखते है, तो ये साल आपके लिए काफी बढ़िया रहने वाला है। 2018 में बॉलीवुड की तरफ से दर्शकों को एक्शन की डोज मिलने वाली है। हाल ही में बागी 2 के ट्रेलर ने यूट्यूब पर काफी धमाल मचाया था। इस फिल्म के लीड हीरो टाइगर श्रॉफ ने अपने एक्शन सीन्स से लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। बागी 2 के अलावा इस साल छह ऐसी एक्शन फिल्में रिलीज होने जा रही है, जिसका बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना तय माना जा रहा है। आइये इन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं:
बागी 2
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खुद पसंद आ रहा है। ये फिल्म 2016 में आई फिल्म बागी का सीक्वल है। इस फिल्म में टाइगर जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 30 मार्च को रिलीज़ हो रही है।
ड्राइव
तरण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म ‘ड्राइव’ इसी साल बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नेंडिस मुख्य भूमिका निभाएंगी। खबरों की माने तो सुशांत राजपूत की ये फिल्म इसी साल 7 सिंतबर को रिलीज हो सकती है। फिल्म में जबरदस्त कार एक्शन सीन्स होने की उम्मीद है।
रेस 3
रेस प्रेंचाइजी की अगली फिल्म, रेस 3, 15 जून 2018 को रिलीज होने जा रही है। बता दे कि इस फ्रेंचाइजी के दोनों पार्टो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद अब ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है क्योंकी इस बार इस फिल्म के तीसरे पार्ट में सलमान खान की एंट्री होने वाली है। सलमान के अलावा इस फिल्म में जैकलीन फर्नेंडिस, बोबी देओल, डेसी शाह और साकिब सलीम भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में शानदार एक्शन देखने को मिला।
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
धूम-3 के बाद एक बार फिर आमिर खान बड़े पर्दे पर एक्शन सीन्स करते नजर आएंगे। एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को कृष्ण आचार्य के निर्देशन में बनाया जा रहा है। फिल्म में आमिर के अलावा अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख, और कैटरीना कैफ जैसे बड़े चेहरे भी नजर आने वाले है। बताया जा रहा है कि यश राज बैनर की ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म है, जिसे इस साल दिवाली पर रिलीज किया जाएगा।
सिम्बा
एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी पहली बार रणवीर सिहं के साथ काम करते हुए नजर आने वाले है। फिल्म में रणवीर सिंह एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म का भी लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। रोहित शेट्टी की बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का लगाती नजर आएगी।
साहो
फिल्म साहो में और कोई नहीं बल्की साउथ के सुपरस्टार प्रभास नजर आने वाले है। साहो एक बहुभाषीय फिल्म है, जिसे तीन भाषाओँ में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में प्रभास के साथ पहली बार श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है। इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये का रखा गया है। हालांकी अभी इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी।
2.0
अब इस फिल्म के बारे में क्या कहा जाए। एस शंकर के निर्देशन में बन रही ये एशिया की सबसे बड़ी फिल्म है। इस फिल्म में रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। ये इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म है।
साभार— यूसी ब्लॉग टू बॉलीवुड
No comments