Header Ads

यकीन नहीं होता टी—20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम है



दुनिया टुडे : अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम के सन्दर्भ में एक ही बात कहना चाहूंगा वो है छोटा पैकेट बड़ा धमाका. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की गिनती क्रिकेट जगत की कमजोर टीमो में होती है. और विश्व रैकिंग इस टीम का स्थान सबसे नीचले पायदा पर है. लेकिन बीते दो—तीन सालो में इस टीम ने काफी चौकाने वाला प्रदर्शन किया है. और इससे भी ज्यादा चौकाने वाली बात है ये की अफगानिस्तान ही वह टीम है जिसके नाम टी—20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

अफगानिस्तान के नाम लगातार 11 टी—20 मैच जीतने का रिकॉर्ड. टीम ने यह कारनामा 2016-17 में किया था. इस दौरान अफगानी टीम ने वेस्‍टइंडीज को 1 बार, यूएई को 4 बार, आयरलैंड को 5 बार और एक बार ओमार की टीम को हराया था. इस तरह से अफगानी टीम इस रिकॉर्ड में नम्बर एक पोजिशन पर है.

अफगानिस्‍तान के बाद जिस टीम का नम्बर आता है वह है इंग्‍लैंड. इंग्‍लैंड की टीम ने 2010-11 में लगातार 8 टी-20 मैच जीते थे. इंग्‍लिश टीम ने यह रिकॉर्ड पाकिस्‍तान, साउथ अफ्रीका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर बनाया था.  इंग्लैण्ड के बाद नम्बर आता है आयरलैण्ड का जिसने  केन्‍या को 4 बार और स्‍कॉटलैंड, कनाडा, नीदरलैंड, अफगानिस्‍तान को 1-1 बार हराकर लगातार 8 जीत दर्ज की थी. वैसे भारत और पाकिस्तान के नाम लगातार 7 मुकाबलो में जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है.


No comments

Powered by Blogger.