Header Ads

क्रिकेट इतिहास के वो 10 शर्मनाक रिकॉर्ड जो सिर्फ भारतीय क्रिकेटरो के नाम दर्ज है



दुनिया टुडे : क्रिकेट को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है. अनिश्चिताओं के इस खेल की एक पहचान अनोखे और अनूठे रिकॉर्ड के लिये भी होती है. कुछ रिकॉर्ड अपने आप में इतने बड़े और महत्वपूर्ण होते है जिनके बारे में बताने की कोई जरूरत नहीं होती है. लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते है जिन्हे बताने में भी शर्म महसूस होती. आज हम क्रिकेट के इतिहास में दर्ज ऐसे ही कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड बात कर रहें है जो सिर्फ भारतीय क्रिकेटरो के नाम दर्ज है.

1. सुनील गावस्कर के नाम सबसे धीमी पारी का अनचाहा विश्व रिकॉर्ड है. 1975 में विश्वकप के दौरान उन्होने इंग्लैण्ड के विरूद्ध 174 गेंदो पर मात्र 36 रन की पारी खेली थी.

2. भारतीय बल्‍लेबाज सदगोप्पन रमेश के नाम सबसे धीमे अर्द्धशतक का रिकॉर्ड है. उन्होने केन्या के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 117 गेंदो में 50 रन बनाए थे.

3. भारत पहली ऐसी टेस्ट टीम है, जिसके खिलाफ किसी गेंदबाज ने तीन विकेट बिना रन खर्चे लिए हों. श्रीलंकाई तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल ने नवम्बर 2017 में टेस्ट मैच के पहले दिन 6 ओवर की गेंदबाजी में बगैर रन दिये तीन विकेट चटकाएं थे.

4. मुंबई टीम के कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे के नाम टी20 क्रिकेट में लगातार चार बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड है. वह दो बार मुंबई के लिए व दो बार दिल्ली के लिए शून्य पर आउट हुए है.

5. भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के नाम बिना कोई बांउड्री लगाए 100 गेंद खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है.यह रिकॉर्ड उन्होने श्रीलंका के विरूद्ध बनाया था.

6. भारतीय क्रिकेट टीम के नाम एकदिवसीय मैच में सबसे कम रन पर 5 विकेट खोने का रिकॉर्ड दर्ज है. भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मात्र 13 रन पर ही अपने टॉप—5 बल्लेबाज गवा दिये थे.

7. भारतीय क्रिकेट टीम के नाम पहले पावर प्ले में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड है. भारतीय टीम ने अक्टूबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पहले पावर प्ले के 10 ओवर में 11 रन बनाये थे.

8. राहुल द्रविड़ जिन्हें भारत की दीवार कहा जाता था. टेस्‍ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा बार बोल्‍ड होने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम है। द्रविड़ अपने पूरे टेस्‍ट करियर में 54 बार बोल्‍ड हुए हैं.

9. भारत के मोहिंदर अमरनाथ दुनिया के एक मात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो बॉल पकड़ने और फील्‍ड में बाधा डालने पर आउट दे दिए गए. साल 1986 में एक मैच में उन्‍होंने गेंद को विकेट में जाने से रोकने के लिए हाथ लगा दिया था. जबकि साल 1989 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में उन्‍हें फील्‍ड में बाधा डालने पर पवेलियन लौटना पड़ा.

10. सुनील गावस्कर के नाम एकदिवसीय मैच में लगातार 3 बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है.

No comments

Powered by Blogger.