बॉलीवुड 2017 : रईस की डेरिंग से टाइगर की दहाड़ तक

इस साल छोटी बड़ी सैकड़ो बॉलीवुड फिल्में रिलिज हुई जिनमें से कुछ बड़ी फिल्मो बॉक्स आॅफिस पर बाजी मारने में सफल रहीं तो वहीं कुछ छोटी फिल्मो ने भी चौकाने वाला प्रदर्शन किया। कहते है अंत भला तो सब भला , इस साल की शूरूआत बॉलीवुड ने दो सौ करोड़ी फिल्म रईस और काबिल इसके बाद जॉली एलएलबी और बद्रीनाथ की दुल्हनियां के रूप में पहली तिमाही में ही बॉक्स आॅफिस पर चार सौ करोड़ी बॉलीवुड फिल्में दर्ज हो गई थी । लेकिन दर्शको को जिस बड़े धमाके की तलाश थी वह पूरी की दक्षिण फिल्म बाहुबली ने । जिसने न सिर्फ बॉलीवुड समेत पूरे भारतीय सिनेमा में धूम मचा दी । फिल्म ने सौ — दौ सौ करोड़ से कहीं आगे जाते हुऐ अकेले बॉलीवुड में ही 500 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई कर डाली ।
हांलकी इस बीच आमिर खान ने अपनी फिल्म दंगल का चीन में डंका बजाकर न सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा जगत का नाम रोशन किया । उनकी फिल्म दंगल पहली ऐसी भारतीय फिल्म बनी जिसने आॅवरआॅल दो हजार करोड़ की कमाई की ।
साल की पहली छमाई में कोई भी बॉलीवुड फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा नहीं छु पाई । बॉलीवुड की साल की पहली 200 करोड़ी उम्मीद सलमान खान माने जा रहें थे लेकिन ईद के मौके पर रिलिज हुई उनकी फिल्म ट्यूबलाइट ने भी ना उम्मीद कर दिया । इसके बाद शाहरूख खान की जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्म तो सौ करोड़ भी नहीं पकड़ सकी । हांलकी अक्षय कुमार की टॉयलेट ने काफी इम्प्रेस किया और फिल्म ने सौ करोड़ की शानदार कमाई की । अक्षय के बाद वरूण धवन ने भी अपनी दुसरी सौ करोड़ी जुड़ा के रूप में दी ।
रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर गोलमाल अगेन ने वो जादू करके दिखाया जिसका इंतजार सबको ब्रेसबी था । फिल्म ने 200 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई करके साल के भर के सूखे को खत्म कर दिया । और इसके बाद टाइगर ने सारी कसर पूरी कर दी ।
No comments