वॉट्सऐप का नया फीचर अब ग्रुप एडमिन की इजाजत के बगैर कोई भी नहीं डाल सकेगा पोस्ट

अगर आप स्मार्टफोन यूजर है तो यकीनन वॉट्सऐप जैसी एप्स से अछुते नहीं होगें । फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉट्सऐप एप्स अब अपने यूजर्स को एक नया फीचर उपलब्ध करने जा रही है । यह फीचर ग्रुप एडमिन के लिये है ।
अगर आप वॉट्सऐप में किसी ग्रुप के सदस्य हैं या फिर स्वंय ग्रुप के एडमिन है तो आपके लिए इस ऐप के बारे में यह खास बात जानना बेहद जरूरी है। वॉट्सऐप ने जल्द ही ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर को और अधिकार देने वाला है। इससे अगर एडमिन चाहे तो वह ग्रुप के सदस्यों को ग्रुप में संदेश, फोटो, वीडियो, जीआईएफ, दस्तावेज और वॉयस मैसेजेज पोस्ट करने से रोक सकता है। डब्ल्यूएबीटाइंफो के मुताबिक, वाट्स एप ने गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर वर्जन 2.17.430 में ‘प्रतिबंधित समूह’ फीचर्स दिया है। इस फीचर के चलते ग्रुप एडमिन को अब यह अधिकार होगा की वह किस सदस्य को पोस्ट करने की स्वीकृति दे और किसे नहीं ।
वाट्सएप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सोशल चैट एप्स है । दुनिया भर में इसके 1.2 अरब सक्रिय मासिक यूजर्स हैं । वाट्सएप दुनिया भर में 50 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें 10 भारतीय भाषाएं भी शामिल हैं।
No comments