Header Ads

ये है दीपिका पादुकोण की आने वाली 5 दमदार फिल्में



फिल्म ओम शान्ति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में 10 साल पूरे कर चुकी है । इस दौरान उन्होने चैन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराव मस्तानी और रेस 2 जैसी हिट फिल्मो में काम किया है । मॉडल से एक्टर बनी दीपिका की फिल्म पद्मावती विवादो के चलते अब अगले साल जनवरी में रिलिज होनी है ।

ये है दीपिका की आने वाली फिल्में —

पद्मावती

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावती जनवरी 2018 में रिलिज होनी है । फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है । इस फिल्म में शहीद कपूर उनके पति महारावल रतन सिंह बने हैं तो वहीं रणवीर सिंह सुल्तान अल्लाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं।

सपना दीदी

लेखक एस. हुसैन ज़ैद की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ़ मुंबई पर आधारित इस फिल्म में वे इरफान खान के अपोजिट नजर आयेंगी। इससे पहले दोनो फिल्म पीकू में एक साथ काम कर चुके है । इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्ववाज कर रहें है ।

गुस्ताखिंया

रामलीला, बाजीराव मस्तानी, और पद्मावती के बाद दीपिका संजय लीला भंसाली के साथ चौथी बार फिल्म  करती नजर आयेंगी । शायर साहिर लुधियानवी और कवित्री अमृता प्रीतम पर आधारित है, इस फिल्म में वह अमृता का किरदार निभाती नज़र आएंगी ।

राणा

दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नज़र आएँगी । ये फिल्म 2019 में आएगी। दीपिका — रजनीकांत सटारर केएस रविकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'राणा' 2019 में रिलिज होनी है। इस फिल्म में एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज़ भी नजर आयेंगी ।



No comments

Powered by Blogger.