शाहरूख खान की इस फिल्म के नाम दर्ज है ऐसा महारिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन
बीते चार पांच वर्षो में कई बड़ी फिल्में बॉलीवुड में रिलिज हुई है । जिन्होने फिल्म जगत से जुड़े कई बड़े रिकॉर्ड स्थापित किये है । इन फिल्मो में बाहुबली 2 , दंगल , प्रेम रत्न धन पायो , सुल्तान, हैप्पी न्यू ईयर , चैन्नै एक्सप्रेस , बजरंगी भाईजान , धूम 3 और पीके शामिल है । जिन्होने सबसे ज्यादा कमाई करने से लेकर पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जैसे कई रिकॉर्ड अपने नाम किये है । लेकिन हम बात कर रहें एक ऐसे रिकॉर्ड की जो आज किसी भी फिल्म लिये दोबारा बना पाना ना मुमकिन है ।
1995 में रिलिज हुई शाहरूख की फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगें के नाम कुछ ऐसा ही रिकॉर्ड है जो आज तक कोई भी फिल्म नहीं तोड़ पाई है । इस फिल्म को रिलिज हुऐ 22 साल बीत चुके है लेकिन यह फिल्म मुम्बई के मराठा मंदिर थियेटर में आज तक जारी है । थियेटर में इस फिल्म का एक शो हर रोज चलाया जाता है । डीडीएलजे सिनेमा के इतिहास की एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके नाम एक हजार से भी ज्यादा सप्ताह तक सिनेमाघर में चलने का रिकॉर्ड है । जिसे माना जाता है की भविष्य में शायद ही कोई फिल्म इतने दिन तक टिकने का महारिकॉर्ड बना सके ।
आइये जानते जानते है शाहरूख खान व उनकी फिल्मो से जुड़े कुछ और रिकॉर्ड
- शाहरूख की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के नाम एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड है , फिल्म ने पहले दिन 45 करोड़ की बम्पर कमाई की थी । अभी तक फिल्म बाहुबली 2 से लेकर दंगल और सुल्तान तक कोई भी फिल्म इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पायी है ।
- शाहरूख खान के नाम सबसे ज्यादा बार सर्वश्रैष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है । वह ऐसा 8 बार कर चुके है । उनके नाम कुल रिकॉर्ड 14 फिल्म फेयर अवार्ड है ।
- शाहरूख खान के नाम वर्ल्ड वाइल्ड कुल 223 अवार्ड् है । बॉलीवुड में इतने अवार्ड् किसी भी एक्टर के पास नहीं है ।
- शाहरूख खान के नाम 30 वर्ल्ड वाइल्ड ब्लॉकबस्टर फिल्में है । उनके बाद दुसरे नम्बर पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान 14 हैं ।

No comments