Header Ads

बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता शशि कपूर नहीं रहे

Related image

बॉलीवुड के जाने-माने फ़िल्म अभिनेता, निर्माता और निर्देशक शशि कपूर नहीं रहे । वे 79 बरस के थे । सोमवार शाम पांच बजकर 20 मिनट पर उनका निधन हुआ । पिछले कुछ समय से वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे । शशि कपूर के भतीजे रणधीर कपूर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "उन्हें कुछ सालों से किडनी की समस्या थी । वे बीते कुछ सालों से वे डायलसिस पर थे. मंगलवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा." ।

रोमांटिक छवि के लिये जाने जाते थे शशि कपूर
18 मार्च, 1938 को शशि कपूर का जन्म फिल्म जगत के बड़े नाम पृथ्वीराज कपूर के यहां हुआ था । उन्होने  1961 में पहली बार फ़िल्म 'धर्म पुत्र' से बतौर हीरो बड़े पर्दे पर किया ।शशिकपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो के तौर पर रही थी । उन्होने फ़िल्म 'चोरी मेरा काम', 'फांसी', 'शंकर दादा', 'दीवार', 'त्रिशूल', 'मुकद्दर', 'पाखंडी', 'कभी-कभी' और 'जब जब फूल खिले' जैसी करीब 116 फिल्मों में अभिनय किया था । जिसमें 61 फिल्मों में शशि कपूर बतौर हीरो पर्दे पर आए और करीब 55 मल्टीस्टारर फिल्मों के हिस्सा बने थे । 'दीवार' फिल्‍म में उनका डायलॉग 'मेरे पास मां है' आज भी लोगों की जुबान पर रहता है ।

सम्मान
शशि कपूर को  2011 में पद्म भूषण से और 2015 में 2014 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस तरह से वे अपने पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राजकपूर के बाद यह सम्मान पाने वाले कपूर परिवार के तीसरे सदस्य बने थे । 

No comments

Powered by Blogger.