Google
फिल्म रांझणा का मुरारी तो आपको याद ही होगा या फिर तनु वेड्स मनु 2 का अरूण चिंटू कुमार .... अगर अभी भी आपको याद नहीं आया है तो फिल्म रईस का सादिक तो आपको पक्का याद ही होगा । क्यूं आया ना याद ! 
     तो चलिये बात करते है फिल्म रांझणा में मुरारी , तनु वेड्स मनु 2 में चिंटू और रईस में सादिक का किरदार निभाने वाले इस दमदार अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब के बारे में जिन्होने पहली बार फिल्मी दुनिया में कदम 2011 में फिल्म नो वन किल्ड जेसिका से रखा था ​फिल्म में इनके किरदार का नाम मनु शर्मा था । तब से अब तक जीशान अय्यूब ने 15 बॉलीवुड फिल्मो में काम किया है और सभी फिल्मो में उनके किरदार ने दिल जीत लिया है । 
    जीशान इस साल रईस , ट्यूबलाइट और समीर फिल्म में काम कर चुके है । जल्द ही वे अईय्यारी में नजर आयेंगे ।
Movi - Ranjhaanaa photo Credit - Google
तीनो खान के साथ कर चुके है अभिनय
जीशान अय्यूब बॉलीवुड के तीनो खान के साथ अभिनय कर चुके है । शाहरूख के साथ उन्होने फिल्म रईस में सादिक का किरदार निभाया था । तो वही साल सलमान खान की फिल्म में वे नारायण के किरदार में नजर आये थे । जीशान जल्द ही आमिर खान के साथ उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां में नजर आने वाले है ।
Movi - Tubelight photo Credit - Google
हर किरदार में दिखाया जलवा
जीशान ने अब तक 15 फिल्मो में काम किया है लेकिन हर फिल्म में उनका किरदार बेहद इम्प्रेस करता है । इनमें से कुछ किरदार तो ऐसे है जो आज भी हमारी जुबां पर चढे हुऐ है । जैसे रईस फिल्म में सादिक और रांझणा में मुरारी का किरदार ।
Movi - Raees photo Credit - Google
इसी साल फिल्म समीर में मुख्य भूमिका में नजर आये
पिछले महीने सितम्बर में निर्देशक दक्षिन बनर्जी की फिल्म समीर में जीशान ने मुख्य भूमिका निभाई थी । यह फिल्म हैदराबाद बम बलास्ट से सम्बन्धित थी । फिल्म को समीक्षको द्वारा काफी सराहना मिली थी ।
Movi - Sameer photo Credit - Google
ये है अब तक के किरदार
Movi - Tanu Weds Manu Return photo Credit - Google
1. नो वन किल्ड जेसिका (2011) मनु शर्मा
2. मेरे ब्रादर की दुल्हन (2011) शोभित
3. जन्नत 2 (2012) बाली
4. राझंना (2013) मुरारी
5. शहीद (2013) आरिफ
6. माझी (2013) अशफाक
7. राजा नटवरलाल (2014) हिट मैन
8. डॉली की डॉली (2015) राजू
9. तनु वेड्स मनु रिटर्न (2015) अरूण कुमार
10. आॅल इज वेल (2015) चिमा
11. फैंटम (2015) समित
12. रईस (2017) सादिक
13. द स्ट्रेंल स्माइल (2017)
14. ट्यूबलाइट (2017) नारायण
15. समीर (2017) समीर
16. अय्यारी (2017)
17. ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां (2018)