69 साल की हुई सरोज खान अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर हिन्दू से बनी थी मुस्लमान
प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान आज 69 साल की हो गई है । 22 नवम्बर 1948 को जन्मी सरोज खान ने 200 से भी ज्यादा फिल्मो के लिये कोरियोग्राफी की है । नागिन फिल्म में मै तेरी दुश्मन , मिस्टर इंडिया का हवा हवाई और तेजाब फिल्म का तम्मा तम्मा गाने की कोरियोग्राफी से इन्हे खासी ख्याति हासिल हुई । सरोज खान ने सबसे पहले 3 साल की उम्र में फिल्म नज़राना में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था । 1950 के दशक में सरोज खान बैकग्राउंड डासंर के रूप में कार्य करती थी ।
सरोज खान की 13 साल की उम्र में बी सोहनलाल से शादी हो गई थी जो पहले से ही शादीशुदा थे । सोहनलाल उस समय के एक प्रसिद्ध नृत्य गुरु थे इन्ही से सरोजखान ने नृत्य करना सीखा था । 1965 में सोहनलाल से अलग होने के बाद उन्होने सरदार रोशन खान से शादी की । एक पाकिस्तानी टीवी शो पर अपने खुद के इकबालिया बयान के अनुसार उन्होने कहा था की वे इस्लाम धर्म को उन्होने शादी से पहले ही कूबूल कर लिया था । और वो आज तक मुस्लिम धर्म का पालन करती है । सरोज खान का जन्मनाम 'निर्मला' था ।
सरोज खान देवदास (2002), श्रृंगारम (2006), जब वी मेट (2007) के लिये बेस्ट कोरियोग्राफर का राष्ट्रीय पुरूस्कार जीत चुकी है । वह आठ बार बेस्ट कोरियोग्राफर का फिल्म फेयर अवार्ड भी जीत चुकी है ।

No comments