Header Ads

अब लखनऊ के तीन लड़के देंगे फेसबुक, युटयूब को टक्कर, बना डाली खुद की सोशल साइट



भारत में प्रतिभा की कोई कमी नही है बस जरूरत है एक सही मौके की, ऐसा ही एक मामला लखनऊ से आया है. जहाँ बेहद कम उम्र के 3 लड़कों ने फेसबुक और युटयूब जैसी बड़ी सोशल साईट को टक्कर देने के लिए अपनी खुद की सोशल और विडियो शेयरिंग साईट बनायी है.

इन लड़कों की लगातार डेढ़ साल की मेहनत रंग लायी है. और इनकी खुद की सोशल नेटवर्किंग और विडियो शेयरिंग साईट तैयार हो गयी है. इन्टरनेट पर इस समय विदेशी कंपनी के सोशल साईट की भरमार को देखते हुए इन लड़कों ने ये साइट बनायी है. इनके इस काम की खूब प्रशंसा हो रही है.

बताते चलें की आयुष यादव जो की इस सोशल मीडिया साइट के संस्थापक है कीउम्र मात्र 15 साल है. आयुष वेब व एप्प डिज़ाइनर के साथ-साथ PHP, HTML, XQL, और JAVA की जानकारी रखते है. वही दुसरे सदस्य देव चौहान को पीएचपी, एचटीएम्एल, एक्सक्यूएल की जानकारी रखते है. इस ग्रुप के तीसरे सदस्य अविरल कौशिक की उम्र 14 वर्ष है. अविरल कम्प्यूटर भाषा के अलावा डेटाबेस मनेजमेंट, एथिकल हैकिंग की जानकारी रखते है.

इन लड़कों के बुलंद हौसलें इन्हें तरक्की के मुकाम पर जरूर लेकर जायेंगे साथ ही इससे भारत देश का गौरव भी बढेगा. ऐसे बच्चो को सरकार की और से पूरी मदद मिलनी चाहिए ताकि ये देश के लिए और बहुत कुछ कर सकें.

No comments

Powered by Blogger.