जिओ ने कम करे डेटा पैक के दाम, अब मिलेगा सबसे ज्यादा डेटा जिओ वालो की मौज
टेलिकॉम कंपनी जिओ ने लगभग पूरे भारत में अपना परचम लहराया हुआ है I अन्य कंपनी भी इस होड़ में शामिल है लेकिन जिओ के ऑफर के सामने अन्य कंपनी के सस्ते ऑफर भी महंगे साबित हो रहे है I जिओ ने पिछले साल की शरुआत में 3 महीने फ्री डेटा दिया था I जिसका लाभ 31 मार्च 2017 मिला था Iऔर अब 2018 की शरुआत में जिओ ने एक बार फिर से अपने प्लान्स में बदलाव किये है I और अब ये प्लान ज्यादा डेटा और कम दाम में उपलब्ध होंगे
ये प्लान्स जिओ की एप्प पर देखे जा सकते है I ये प्लान्स 9 जनवरी 2018 से वैध होंगे I इन प्लान्स में ये बदलाव हुए 199 रूपये वाला प्लान 149 में 28 जीबी डेटा के साथ होगा I इसके साथ ही अन्य प्लान 399 वाला प्लान 349 में, 459 वाला प्लान 399 रूपये में, और 499 वाला प्लान 449 रूपये में पिछले डेटा के साथ मिलेंगे I अगर बात करें ज्यादा फायदे की तो जिओ के 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान में आपको क्रमश 198 में 28 की जगह 42 जीबी डेटा , 398 वाले प्लान में 70 की जगह 105 जीबी , 448 में 84 की जगह 126 जीबी , और 498 रूपये के प्लान में 91 की जगह 136 जीबी डेटा मिलेगा I

No comments