सिर्फ जहीर ही नहीं बल्कि इन चार मुस्लिम क्रिकेटरो ने भी की है हिन्दु धर्म में शादी
बीते 23 नवम्बर को प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है । क्रिकेट जहीर खान मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखते है जबकि उनकी पत्नि सागरिका हिन्दु धर्म को । वैसे केवल जहीर ही अकेले ऐसे भारतीय मुस्लिम क्रिकेटर नहीं है जिनकी बीवी हिन्दू धर्म से है बल्कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी से लेकर अजरूद्दीन तक इस लिस्ट में शामिल है ।
जहीर खान
इस लिस्ट में पहला नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान का है । जिन्होने दो दिन पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है । जहीर खान का ताल्लुक मुस्लिम धर्म से है जबकि उनकी पत्नि सागरिका हिन्दु है ।

मौ0 कैफ
अपनी बेहतरीन फिल्डिंग के लिये मशहूर मौ. कैफ की पत्नि का नाम पूजा यादव है । मौ0 कैफ मुस्लिम धर्म से है जबकि पूजा हिन्दू धर्म को मानने वाली हैं ।

मौ0 अजहरूद्दीन
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर अजरूद्दीन और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी की जोड़ी उस समय बेहद पॉपुलर रही थी । हांलकी बाद में दोनो में अलगाव हो गया । कहा जात है की हिन्दु धर्म से ताल्लुक रखने वाली संगीता बिजलानी से शादी करने के लिये अजरूद्दीन को काफी जद्दोजहद करनी बड़ी थी । इसका कारण उनकी पहली पत्नि नौरीन थी ।

सबा करीम
पूर्व भारतीय विकेट कीपर सबा करीम ने मज़हब की दीवारो की तोड़ते हुऐ हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखने वाली रश्मि रॉय से शादी की ।

नवाब मंसूर अली खान पटौदी
महान भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी ने दिसम्बर 1969 में उस समय की बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से शादी की थी । शर्मिला का ताल्लुक बंगाली हिन्दु परिवार से है ।

No comments