ये है बॉलीवुड की 5 सबसे अमीर एक्ट्रेस
5. अमृता राव
मैं हूं ना , विवाह , मस्ती , शिखर जैसी फिल्मो में काम कर चुकी अमृता राव फिलहाल काफी समय से फिल्मो से दूर है । बॉलीवुड के अलावा अमृता ने तमिल भाषा की फिल्मो में भी काम किया है । 17 अक्टूबर 1981 को जन्मी अमृता की कुल सम्पत्ति 20 मिलियन डॉलर है ।

4. दीपिका पादुकोण
दीपिका मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे सफलतम एक्ट्रेस में शुमार है । ओम शान्ति ओम से करियर की शूरूआत करने वाली दीपिका बाजीराव मस्तानी , ये जवानी है दीवानी , चेन्नै एक्सप्रेस , हैप्पी न्यू ईयर जैसी हिट फिल्मो में काम कर चुकी है । जल्दी ही वे फिल्म पद्मावती में मुख्य भूमिका में नजर आयेंगी । दीपिका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी ट्रिपल एक्स् में काम कर चुकी है । उनकी कुल सम्पत्ति 20 मिलियन डॉलर है ।


3. प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की प्रीटी वुमैन प्रीति जिंटा फिलहाल फिल्मो से दूर है । कल हो ना हो , वीर ज़ारा , सोल्जर , चोरी चोरी चुपके चुपके जैसी हिट फिल्मो में अभिनय करने वाले प्रीती जिंटा का जन्म 31 मई 1975 को हुआ था । वह आईपीएल की टीम पंजाब किग्स इलेविन की आॅनर भी है । उनके पास कुल 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति है ।

2. अमीशा पटेल
9 जून 1976 को जन्मी अमीशा पटेल ने कहो ना प्यार है , गदर और हमराज जैसी हिट फिल्मो में काम किया है । मौजूदा दौर में फिल्मो से दूर अमीशा पटेल के पास 30 मिलियन डॉलर की संपत्ति है ।

1. ऐश्वर्या राय बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम ऐश्वर्या राय का है । 1973 को जन्मी ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी है । उन्होने हम दिल दे चुके सनम , ताल , हमारा दिल आपके पास है , महोब्ब्तें जैसी हिट फिल्मो में काम किया है । उनके पास कुल 35 मिलियन डॉलर की संपत्ति है ।

No comments