Header Ads

शाहरूख खान की ये 5 सुपरहिट फिल्में रिजेक्ट करके जरूर पछताती होंगी काजोल,


बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की पहचान एक सफलतम अदाकारा के रूप में होती है । दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे , कुछ कुछ होता है , कभी खुशी कभी गम , फना और माय नेम इज खान जैसी सुपरहिट फिल्मो में काम कर चुकी काजोल ने अपने फिल्मी करियर की शूरूआत फिल्म बेखुदी से की थी । लेकिन काजोल का पहचान फिल्म बाजीगर से मिली , उसके बाद फिल्म डीडीएलजे से वह बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बन गई इस फिल्म के लिये उन्हे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी मिला । काजोल अब तक 5 बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर जीत चुकी है , यह अवार्ड उन्हे दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे , कुछ कुछ होता है , कभी खुशी कभी गम , फना और माय नेम इज खान फिल्म के लिये मिला है ।

शाहरूख खान की ये 5 फिल्में की रिजेक्ट
काजोल ने शाहरूख खान के साथ जितनी भी फिल्में की है सभी सुपरहिट रही है । पर्दे पर इन दोनो की जोड़ी को फैन आज भी राज—सिमरन की जोड़ी के रूप में ही देखते है । दोनो आखिरी बार फिल्म दिलवाले में एक साथ नजर आये थे । काजोल को पहली बार पहचान फिल्म बाजीगर से मिली जिसमें लीड कलाकार शाहरूख खान थे । शाहरूख के साथ सफल् जोड़ी के बाद भी काजोल कई फिल्में रिजेक्ट कर चुकी है —
1. कभी अलविदा ना कहना- 2005 में रिलिज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिका में थे । फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार पहले कॉजोल का दिया गया था ।
2. दिल तो पागल है- शाहरूख खान , माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर स्टारर इस फिल्म में जो रोल करिश्मा कपूर का था वह रोल काजोल को ऑफर किया गया था।
3. चलते चलते- इस फिल्म में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे। पहले रानी मुखर्जी का किरदार काजोल को दिया गया था । लेकिन अपने बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म करने से इनकार कर दिया था।
4. दिल से- शाहरूख खान , मनीषा करोईला स्टारर इस फिल्म के लिये भी काजोल को अप्रोच किया गया था ।
5. वीर जारा- इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरूख खान और प्रीति जिंटा है । फिल्में में जारा के किरदार के लिये काजोल का चुना गया था ।
ये दो बड़ी फिल्में भी की गई थी आॅफर
6. खामोशी- इस फिल्म में सलमान खान और मनीषा कोइराला मेन रोल में थे।
7. 3 इडियट्स- इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर ने काम किया।

No comments

Powered by Blogger.